Gold Rate Today 17 Oct: धनतेरस से पहले सस्ता हुआ चांदी, सोने की कीमत ऑल टाईम हाई, जानें प्रमुख शहरों का ताजा भाव

Summary :

Gold Rate Today 17 Oct: धनतेरस से पहले सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज चांदी का भाव 4 हजार रुपये सस्ता हो गया है वहीं सोना भी ऑल टाइम हाई से नीचे आ गया है। बता दें कि कुछ दिनों से सर्राफा बाजार में सोना चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और त्योहार से पहले सोने चांदी की चमक फिकी नजर आ रही है। आज 17 अक्टूबर 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,32,920 रुपये है और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,21,850 रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं चांदी…

Gold Rate Today 17 Oct: धनतेरस से पहले सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज चांदी का भाव 4 हजार रुपये सस्ता हो गया है वहीं सोना भी ऑल टाइम हाई से नीचे आ गया है। बता दें कि कुछ दिनों से सर्राफा बाजार में सोना चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और त्योहार से पहले सोने चांदी की चमक फिकी नजर आ रही है। आज 17 अक्टूबर 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,32,920 रुपये है और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,21,850 रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है और कीमत 1,85,000 रुपये हो गई है।

Gold Silver Rate Today 17 Oct: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव

Gold Rate Today 17 Oct
Gold Rate Today 17 Oct (source: social media)

देशभर में फेस्टिव सीजन शुरू है, बाजारों में त्योहारों की रौनक है। इस सीजन में लोग गोल्ड-सिल्वर की जमकर खरीदारी करते हैं और सिल्वर के सिक्कों की मांग सबसे ज्यादा रहती है। धनतेरस-दिवाली पास है, इसलिए इस अवसर पर लोग खूब सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे होंगे। इनकी कीमतें लगातार घटती-बढ़ती है। जानते है आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं?

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold Silver Rate Today in Hindi)

धातु (Metal) कैरेट / शुद्धता मूल्य (Price) मात्रा (Per)
सोना (Gold) 24 कैरेट ₹1,32,920 प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट ₹1,26,207 प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट ₹1,26,961 प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट ₹95,603 प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट ₹74,571 प्रति 10 ग्राम
चांदी (Silver) 999 शुद्धता ₹1,85,000 प्रति किलोग्राम

Gold Rate Today 17 Oct: विस्तार से जानते है प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम)

प्रमुख शहरों में सोने का भाव
प्रमुख शहरों में सोने का भाव (source: social media)

 

शहर (City) 24 कैरेट सोना (₹ प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (₹ प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,32,920 ₹1,21,850
मुंबई ₹1,32,770 ₹1,21,700
अहमदाबाद ₹1,32,820 ₹1,21,750
चेन्नई ₹1,33,090 ₹1,22,000
कोलकाता ₹1,32,770 ₹1,21,700
हैदराबाद ₹1,32,770 ₹1,21,700
जयपुर ₹1,32,920 ₹1,21,850
लखनऊ ₹1,32,920 ₹1,21,850
चंडीगढ़ ₹1,32,920 ₹1,21,850

Silver Rate Today 17 Oct: यहां देखें विभिन्न शहरों में चांदी का भाव (per kg):

विभिन्न शहरों में चांदी का भाव
विभिन्न शहरों में चांदी का भाव (source: social media)
शहर (City) चांदी (₹ प्रति किलोग्राम)
दिल्ली ₹1,85,000
चंडीगढ़ ₹1,85,000
केरल ₹2,03,000
अहमदाबाद ₹1,85,000
मुंबई ₹1,85,000

Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।

Gold Silver Rate in Festival: फेस्टिव सीजन में गोल्ड-सिल्वर की कीमत

दिल्ली के बाजार में बीते बुधवार, 15 अक्टूबर 2025 को गोल्ड की कीमत ₹1,28,830 प्रति 10 ग्राम के भाव से कारोबार किया। वहीं चांदी भी प्रति किलो 1,89,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी. हालांकि, रोज दिन सोना-चांदी के भाव बदलते रहते हैं।

Gold Reality Check कैसे करें असली सोने और चांदी की पहचान?

कैसे करें असली सोने और चांदी की पहचान
कैसे करें असली सोने और चांदी की पहचान (source: social media)

असली सोना और चांदी पहचानने के तरीके: सबसे पहले हॉलमार्क देखें। शुद्धता अंकित होता है (जैसे 22K, 999). चुंबक का परीक्षण करें। असली सोना और उच्च शुद्धता चांदी चुंबक से चिपकती नहीं। वजन और घनत्व जांचें। सोना भारी होता; समान आयतन का सोना नकली से ज्यादा भारी लगेगा। सिरेमिक प्लेट पर खरोंच कर के रंग जांचें; असली धातु का रंग अलग रहता है। अम्ल (नाइट्रिक) टेस्ट विशेषज्ञ के पास कराएं; घर पर इस्तेमाल जोखिम भरा है। ध्वनि, बनावट और बढ़िया फिनिश भी संकेत देते हैं। संदेह हो तो प्रमाणित जौहरी या एक्सआरएफ परीक्षण कराएं। कभी असलीपन पर समझौता न करें।

ALSO READ: धनतेरस से पहले सोना हुआ महंगा, चांदी को भी लगे पंख; खरीदने से पहले देखें देशभर के लेटेस्ट रेट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।