एक बार फिर से ठप हुई IRCTC की वेबसाइट और ऐप, यात्रियों ने जताई नाराजगी, तीसरी बार हुआ ऐसा

Summary :

IRCTC Site Down: रेलवे टिकट की ऑनलाइन बुकिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली IRCTC की वेबसाइट एक बार फिर तकनीकी दिक्कतों की वजह से ठप हो गई है। शुक्रवार को जब लोग तत्काल टिकट की बुकिंग करने के लिए साइट खोलने लगे तो उन्हें वेबसाइट एक्सेस करने में समस्या आई। यही हाल IRCTC के मोबाइल ऐप का भी रहा। IRCTC Site Down: तकनीकी खराबी बनी परेशानी की वजह आईआरसीटीसी (IRCTC) के अधिकारियों ने बताया कि वेबसाइट और ऐप में जो परेशानी आ रही है, वह तकनीकी कारणों की वजह से है। फिलहाल इसे ठीक करने का काम जारी है।…

IRCTC Site Down: रेलवे टिकट की ऑनलाइन बुकिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली IRCTC की वेबसाइट एक बार फिर तकनीकी दिक्कतों की वजह से ठप हो गई है। शुक्रवार को जब लोग तत्काल टिकट की बुकिंग करने के लिए साइट खोलने लगे तो उन्हें वेबसाइट एक्सेस करने में समस्या आई। यही हाल IRCTC के मोबाइल ऐप का भी रहा।

IRCTC Site Down: तकनीकी खराबी बनी परेशानी की वजह

आईआरसीटीसी (IRCTC) के अधिकारियों ने बताया कि वेबसाइट और ऐप में जो परेशानी आ रही है, वह तकनीकी कारणों की वजह से है। फिलहाल इसे ठीक करने का काम जारी है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि किसी भी जरूरी जानकारी या मदद के लिए वे कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं।

IRCTC Down Today: पहले भी कई बार हो चुकी है ऐसी परेशानी

यह पहली बार नहीं है जब आईआरसीटीसी की वेबसाइट डाउन हुई है। इससे पहले दिसंबर 2024 में भी ऐसे ही हालात बने थे, जब साइट एक ही महीने में तीन बार ठप हुई थी। इस बार भी यह समस्या ऐसे समय पर आई है जब त्योहारों का मौसम चल रहा है और लोग अधिक संख्या में टिकट बुक कर रहे हैं। खासतौर पर धनतेरस से एक दिन पहले यह दिक्कत सामने आई, जब तत्काल टिकट की बुकिंग शुरू होती है।

IRCTC Site Down
IRCTC Site Down, PHOTO (social media)

वेबसाइट पर क्या दिख रहा है संदेश

जब कोई यूजर IRCTC की वेबसाइट खोलता है तो वहां एक मैसेज दिख रहा है, जिसमें लिखा है कि वेबसाइट कुछ समय के लिए बंद है। अगले एक घंटे तक न तो टिकट बुकिंग होगी और न ही टिकट कैंसिल किया जा सकेगा। यात्रियों से असुविधा के लिए माफ़ी मांगी गई है। इसमें यह भी कहा गया है कि कैंसिलेशन या TDR फाइल करने के लिए ग्राहक 14646, 08044647999 और 08035734999 नंबर पर कॉल कर सकते हैं या फिर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं: etickets@irctc.co.in।

IRCTC Train Booking Down: हर दिन लाखों टिकट होते हैं बुक

IRCTC की वेबसाइट और ऐप के जरिए हर दिन लगभग 12.5 लाख टिकट बुक किए जाते हैं। भारतीय रेलवे में जितने भी टिकट बुक होते हैं, उनमें से करीब 84% टिकट केवल इसी प्लेटफॉर्म से खरीदे जाते हैं। ऐसे में जब भी वेबसाइट या ऐप काम नहीं करता, लाखों लोगों को इसका नुकसान होता है।

IRCTC Site Down
IRCTC Site Down, PHOTO (social media)

यात्रियों की परेशानी बढ़ी

त्योहारी सीजन और छुट्टियों के कारण यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में वेबसाइट का इस तरह बंद हो जाना यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है। कई लोगों को तत्काल टिकट नहीं मिल पाता और उनका सफर प्रभावित होता है। IRCTC की तकनीकी टीम इस दिक्कत को जल्द से जल्द ठीक करने में लगी है। उम्मीद की जा रही है कि सेवा कुछ ही समय में फिर से सामान्य हो जाएगी और लोग आसानी से टिकट बुकिंग कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: Karnataka Road Accident: सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-ट्रेलर की भीषण टक्कर, 3 की मौत, 20 घायल

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।