Karnataka Road Accident: सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-ट्रेलर की भीषण टक्कर, 3 की मौत, 20 घायल

Summary :

Karnataka Road Accident:  कर्नाटक के हावेरी जिले के रानेबेन्नूर तालुक में काकोला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर एक मिनी ट्रक के एक स्थिर ट्रैक्टर-ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में 20 लोग घायल हो गए, जिन्हें रानीबेन्नूर तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना उस समय हुई जब वे एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। Karnataka Road Accident: घायलों को अस्पताल पहुंचाया शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया।…

Karnataka Road Accident:  कर्नाटक के हावेरी जिले के रानेबेन्नूर तालुक में काकोला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर एक मिनी ट्रक के एक स्थिर ट्रैक्टर-ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में 20 लोग घायल हो गए, जिन्हें रानीबेन्नूर तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना उस समय हुई जब वे एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।

Karnataka Road Accident: घायलों को अस्पताल पहुंचाया

Karnataka Road Accident
Karnataka Road Accident (source: social media)

शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय चमनसब केरीमट्टीहल्ली, 65 वर्षीय माबुसब डोड्डागुब्बी और 70 वर्षीय निंगम्मा जिगलर के रूप में हुई है। बता दें कि सभी दावणगेरे जिले के मालेबेन्नूर के निवासी थे। यह दुर्घटना उस समय हुई जब वे एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर रानीबेन्नूर ग्रामीण पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

Bus Accident in Karnataka: श्रद्धालुओं को बस ने कुचला

इससे पहले 6 अक्टूबर को कोप्पल जिले के कूकनपल्ली गांव के पास पदयात्रा में भाग ले रहे श्रद्धालुओं के एक समूह को एक निजी स्लीपर कोच बस ने कुचल दिया था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 50 पर उस समय हुआ जब श्रद्धालु कोप्पल तालुका के हुलिगी गाँव स्थित हुलिगम्मा मंदिर की ओर जा रहे थे।

Karnataka News Today

Karnataka Road Accident
Karnataka Road Accident (source: social media)

पुलिस के अनुसार, श्रद्धालुओं ने दो दिन पहले हुलिगेम्मा मंदिर के लिए पदयात्रा शुरू की थी। जब यह हादसा हुआ, तब वे मंदिर पहुँचने से कुछ ही घंटे दूर थे। दुर्घटना के समय यह बस, जो एक निजी स्लीपर कोच थी, कथित तौर पर सिंधोगी से बेंगलुरु जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में चार अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें तुरंत इलाज के लिए कोप्पल जिला अस्पताल ले जाया गया। एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया।

ALSO READ: Barmer Road Accident: राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और Scorpio की टक्कर से लगी भीषण आग, जिंदा जले 4 दोस्त

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।