Cricket फैंस के रोमांच में लगेगा तड़का, लांच होने जा रहा है नया ‘Test Twenty’ फॉर्मेट

Summary :

Test Twenty Format: क्रिकेट की दुनिया में रोमांच अब एक नए रंग में नजर आने वाला है, क्योंकि जल्द ही लॉन्च होने जा रहा है ‘टेस्ट ट्वेंटी’, एक ऐसा फॉर्मेट जो टेस्ट और टी20 क्रिकेट का जबरदस्त मिक्सचर पेश करेगा। यह दुनिया का पहला 80 ओवर का फॉर्मेट होगा, जिसमें दोनों टीमें 20-20 ओवर की दो पारियां खेलेंगी। यानी हर टीम को दो बार बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा, ठीक वैसे ही जैसे टेस्ट मैच में होता है। इस फॉर्मेट में टेस्ट और टी20 दोनों के नियम लागू होंगे, और मैच का नतीजा जीत, हार, टाई या ड्रॉ कुछ भी…

Test Twenty Format: क्रिकेट की दुनिया में रोमांच अब एक नए रंग में नजर आने वाला है, क्योंकि जल्द ही लॉन्च होने जा रहा है ‘टेस्ट ट्वेंटी’, एक ऐसा फॉर्मेट जो टेस्ट और टी20 क्रिकेट का जबरदस्त मिक्सचर पेश करेगा। यह दुनिया का पहला 80 ओवर का फॉर्मेट होगा, जिसमें दोनों टीमें 20-20 ओवर की दो पारियां खेलेंगी। यानी हर टीम को दो बार बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा, ठीक वैसे ही जैसे टेस्ट मैच में होता है। इस फॉर्मेट में टेस्ट और टी20 दोनों के नियम लागू होंगे, और मैच का नतीजा जीत, हार, टाई या ड्रॉ कुछ भी हो सकता है।

Test Twenty Format: इस दिन होगा शुरू

Test Twenty Format
Test Twenty Format (Source – Social Media)

टेस्ट ट्वेंटी का पहला सीजन जनवरी 2026 में शुरू होगा, जिसमें कुल 6 फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी। इनमें तीन टीमें भारत से होंगी, जबकि बाकी तीन टीमें दुबई, लंदन और अमेरिका को रिप्रेजेंट करेंगी। हर टीम में 16 खिलाड़ी होंगे। इस अनोखे फॉर्मेट का ऑफिसियल अनाउंसमेंट 16 अक्टूबर को किया गया।

पूर्व दिग्गजों ने की तारीफ

AB de Villiers
AB de Villiers

इस नए फॉर्मेट को लेकर क्रिकेट वर्ल्ड में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। साउथ अफ्रीकी के पूर्व दिग्गज AB de Villiers ने कहा कि “टेस्ट ट्वेंटी क्रिकेट में नए स्तर का रोमांच लाएगा और युवा खिलाड़ियों के लिए यह शानदार अवसर साबित होगा।” वहीं वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर क्लाइव लॉयड ने इसे खेल का सोच-समझकर किया गया डेवलपमेंट बताया।

Clive Lloyd
Clive Lloyd (Source – Social Media)

लॉयड के मुताबिक, “टेस्ट ट्वेंटी क्रिकेट की क्लास और लय को वापस लाता है, जबकि इसमें मॉर्डन टाइम की ऊर्जा भी झलकती है।” यानी आने वाले दिनों में फैंस को मिलने वाला है क्रिकेट का ऐसा अनुभव, जिसमें रणनीति, स्पीड और रोमांच तीनों का तड़का एक साथ देखने को मिलेगा।”

Also Read: अब विदेशी लीग्स में खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी? रवि शास्त्री ने की वकालत

Rahul Singh Karki