“तू और तेरी मां दोनों बी-ग्रेड…” Amaal Mallik ने Farhana Bhatt की मां पर किया भद्दा Comment

Summary :

टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) अब अपने मिडिल स्टेज पर में पहुंच चुका है और हर बीतते दिन के साथ घर में नए ड्रामे और झगड़े देखने को मिल रहे हैं। हाल ही के एपिसोड में घर का माहौल तब गरम हो गया जब सिंगर अमाल मलिक (Amaal Mallik) और कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि अमाल ने फरहाना की मां को लेकर ऐसा कमेंट कर दिया, जिसे सुनकर दर्शक और बाकी घरवाले काफी हैरान हो गए। कैसे शुरू हुआ विवाद…

amaal mallik farhana fight

टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) अब अपने मिडिल स्टेज पर में पहुंच चुका है और हर बीतते दिन के साथ घर में नए ड्रामे और झगड़े देखने को मिल रहे हैं। हाल ही के एपिसोड में घर का माहौल तब गरम हो गया जब सिंगर अमाल मलिक (Amaal Mallik) और कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि अमाल ने फरहाना की मां को लेकर ऐसा कमेंट कर दिया, जिसे सुनकर दर्शक और बाकी घरवाले काफी हैरान हो गए।

कैसे शुरू हुआ विवाद

एपिसोड की शुरुआत में बिग बॉस ने एक नया कैप्टनसी टास्क दिया, जहां कंटेस्टेंट्स को एक मुश्किल फैसला लेना था कि या तो वह अपने परिवार की चिट्ठी पढ़ सकते है या फिर कैप्टनसी की रेस में बने रह सकते है। ज्यादातर कंटेस्टेंट्स से इमोशनल होते हुए अपने घरवालों की चिठ्ठी पढ़ी और कैप्टनसी छोड़ दी। लेकिन फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) ने ऐसा नहीं किया। बता दें, उनके पास नीलम गिरी (Neelam Giri) का खत था और उन्होंने नीलम को उनका खत न देने का फैसला किया ताकि वे कैप्टनसी की दावेदारी में बनी रहें।

amaal Mallik

फरहाना के इस फैसले से घर के कई सदस्य नाराज हो गए। सबको लगा कि उन्होंने सेल्फिश होकर खेल खेला। इसी बात को लेकर घर का माहौल धीरे-धीरे बिगड़ता चला गया।

“तू और तेरी मां दोनों बी-ग्रेड”

फरहाना (Farhana Bhatt) के इस फैसले से नाराज अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने उनके खाने की प्लेट छीन ली। इसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस शुरू हो गई। फरहाना ने अमाल के इस व्यवहार को गलत ठहराते हुए उन्हें बी-ग्रेड इंसान कहा। बात यहीं खत्म नहीं हुई अमाल ने भी पलटवार किया और बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली। उन्होंने कहा कि सी-ग्रेड और पॉर्न फिल्मों में भी तुझे मौका नहीं मिलेगा। अगर मैं अपने पर आया तो तेरी मां को तुझे बचाने आना पड़ेगा।”

फरहाना ने जवाब देते हुए कहा कि “मेरी मां तुम जैसे लोगों से बात नहीं करती।” इस पर अमाल ने हद पार करते हुए कहा, “तू और तेरी मां दोनों बी-ग्रेड हैं।” अमाल के इस बयान से घर के सभी सदस्य हैरान रह गए।

Farhana Bhatt

नीलम गिरी ने क्या कहा?

झगड़े के दौरान नीलम गिरी (Neelam Giri) और मालती ने भी फरहाना पर तंज कसते हुए कहा, “तुम तो लड़की भी नहीं हो, घटिया औरत।” यह सुनकर फरहाना की आंखों में आंसू आ गए। घर के बाकी सदस्य स्थिति को संभालने की कोशिश करते रहे, लेकिन अमाल अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए। थोड़ी देर बाद बिग बॉस के आदेश पर माहौल शांत हुआ। अमाल को उनके शब्दों के लिए टोका गया और उन्होंने फरहाना से अपने बयान पर माफी मांगी। हालांकि, उस वक्त फरहाना उदास दिखीं और उन्होंने कहा कि “कुछ बातें कभी भूली नहीं जा सकतीं।”

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

एपिसोड के टेलीकास्ट के बाद सोशल मीडिया पर #AmaalMalik और #FarhanaBhatt ट्रेंड करने लगे है। ज्यादातर यूजर्स ने अमाल को उनकी भाषा के लिए जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, “खुद से लड़ाई करो लेकिन किसी की मां पर ऐसी बात करना शर्मनाक है।” दूसरे ने लिखा, “माफी मांगने से कुछ नहीं होता, शब्दों के निशान गहरे होते हैं।” वहीं कुछ दर्शक अमाल के समर्थन में भी उतरे और कहा कि उन्होंने बाद में सच्चे दिल से माफी मांगी।

Bigg Boss 19

वीकेंड के वार का इंतज़ार

अब दर्शकों की नजरें वीकेंड के वार एपिसोड पर टिकी हैं, जहां सलमान खान इस पूरे विवाद पर अपनी राय रखेंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अमाल मलिक (Amaal Mallik)  को अपनी टिप्पणी के लिए कोई सज़ा मिलेगी या फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt)  को सलमान सपोर्ट करेंगे। आपको अमाल और फरहाना में से कौन सही और कौन गलत लगता है हमारे वीडियो के कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताए।

ये भी पढ़ें: Shahid Kapoor Fees: FLOP के बाद भी शाहिद कपूर का जलवा, ‘फर्जी 2’ के लिए वसूली इतनी मोटी फीस!

Yashika Jandwani