Aaj Ka Mausam 17 Oct: दिवाली से पहले दिल्ली कि हवा हुई खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Aaj Ka Mausam 17 Oct: देशभर में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। अब लोगों ने एसी बंद करके पंखा चालू कर लिया है। वहीं सुबह और शाम को ठंडी हवा चलने लगी है। हमेशा की तरह इस बार भी ठंड के आते ही दिल्ली की हवा भी खराब हो गई है। ठंड बढ़ने के साथ ही धीरे-धीरे राजधानी की हवा में प्रदूषण की पूरी तरह से मिलावट हो जाएगी। वहीं आज पहाड़ी राज्यों में बर्फीली हवाओं का सितम जारी है। चलिए जानते हैं आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। Aaj Ka Mausam 17 Oct:…

Aaj Ka Mausam 17 Oct: देशभर में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। अब लोगों ने एसी बंद करके पंखा चालू कर लिया है। वहीं सुबह और शाम को ठंडी हवा चलने लगी है। हमेशा की तरह इस बार भी ठंड के आते ही दिल्ली की हवा भी खराब हो गई है। ठंड बढ़ने के साथ ही धीरे-धीरे राजधानी की हवा में प्रदूषण की पूरी तरह से मिलावट हो जाएगी। वहीं आज पहाड़ी राज्यों में बर्फीली हवाओं का सितम जारी है। चलिए जानते हैं आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

Aaj Ka Mausam 17 Oct: Delhi NCR Weather

Delhi NCR Weather
Delhi NCR Weather

जबकि राष्ट्रीय राजधानी में दिवाली मनाने की तैयारी जोरों पर है। इसी बीच दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति और खराब हो गई है। शुक्रवार सुबह 8 बजे तक दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 240 रहा। इंडिया गेट जैसे प्रमुख स्थानों पर धुंध की एक चादर छा गई है। दिल्ली में दिन में धूप और सुबह-शाम हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है।

Uttar Pradesh Weather

 

उत्तर प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 17 से 22 अक्टूबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। वहीं उत्तर-पश्चिमी धीमी हवा चलने का अनुमान है और तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की जाएगी।

Uttarakhand Weather

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। वहीं निचले इलाकों में भी तापमान कम हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह और शाम को तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है वहीं देहरादून में बाद छाए रहने के अनुमान है।

Mumbai Weather

Mumbai Weather
Mumbai Weather (SOURCE: SOCIAL MEDIA)

मुंबई में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने आज 17 अक्टूबर के लिए बारिश की संभावना जताई है और येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मुंबई में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन बारिश के बाद यातायात जाम की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।

ALSO READ: Aaj Ka Mausam 16 Oct: दिवाली से पहले दिल्ली में छाई हल्की धुंध, पहाड़ों में बर्फीली हवाओं का सितम, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।