शेयर मार्केट में धीमी शुरुआत, Sensex-Nifty में गिरावट, तेजी से बढ़े-घटे ये स्टॉक्स

Summary :

Stock Market Today 17 Oct: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज, 17 अक्टूबर 2025 को कमजोर रही। दोनों प्रमुख सूचकांक – बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) लाल निशान पर खुले, लेकिन बाद में इनमें सुधार देखा गया। शुक्रवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रुख के साथ हुई: एनएसई निफ्टी-50 की शुरुआत 27 अंकों की गिरावट के साथ 25,558 पर हुई, यानी इसमें 0.11% की गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स 77 अंक यानी 0.09% गिरकर 83,392 पर खुला। इसके अलावा, बैंक निफ्टी भी 97 अंक टूटकर 57,325 पर खुला, जो कि 0.17% की गिरावट दर्शाता है। Stock…

Stock Market Today 17 Oct: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज, 17 अक्टूबर 2025 को कमजोर रही। दोनों प्रमुख सूचकांक – बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) लाल निशान पर खुले, लेकिन बाद में इनमें सुधार देखा गया। शुक्रवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रुख के साथ हुई: एनएसई निफ्टी-50 की शुरुआत 27 अंकों की गिरावट के साथ 25,558 पर हुई, यानी इसमें 0.11% की गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स 77 अंक यानी 0.09% गिरकर 83,392 पर खुला। इसके अलावा, बैंक निफ्टी भी 97 अंक टूटकर 57,325 पर खुला, जो कि 0.17% की गिरावट दर्शाता है।

Stock Market Today 17 Oct: धीमी शुरुआत के बाद सुधार

शुरुआत में गिरावट के बावजूद बाजार ने जल्दी ही रिकवरी की।:

  • सेंसेक्स 151.89 अंक की बढ़त लेकर 83,625.05 तक पहुंचा। निफ्टी में भी 31.60 अंकों की तेजी देखी गई और यह 25,617.30 पर कारोबार करता नजर आया।
  • मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन
  • मिडकैप शेयरों में भी शुरुआत में थोड़ी गिरावट देखी गई:
  • निफ्टी मिडकैप 19 अंक नीचे जाकर 59,223 पर खुला।हालांकि, बाद में इनमें भी धीरे-धीरे सुधार देखा गया।
Stock Market Today 17 Oct

Stock Market Today 17 Oct, PHOTO (social media)

किन शेयरों में रही तेजी और गिरावट?

Stock Market Today 17 Oct

Stock Market Today 17 Oct, PHOTO (social media)

Top Company Share Price Today (लाभ में रहने वाले प्रमुख शेयर)

क्रम संख्या कंपनी का नाम शेयर प्राइस (INR)
1 एशियन पेंट्स (Asian Paints) ₹2,508.70
2 मैक्स हेल्थ (Max Health) ₹1,198.40
3 नेस्ले इंडिया (Nestle India) ₹1,288.30
4 रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ₹1,411.10
5 अपोलो हॉस्पिटल (Apollo Hospital) ₹7,940.00

इन कंपनियों के शेयरों ने शुरुआती कारोबार में अच्छी बढ़त दर्ज की।

Stocks that are in Decline (गिरावट में रहने वाले शेयर)

Stock Market Today 17 Oct
Stock Market Today 17 Oct, PHOTO (social media)

 

क्रम संख्या कंपनी का नाम शेयर प्राइस (INR) प्राइस में बदलाव (Today)
1 विप्रो (Wipro) ₹240.37 −₹13.44 (−5.30%)
2 एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) ₹1,495.00 −₹20.00 (−1.32%)
3 इटर्नल (Zomato) ₹340.70 −₹7.15 (−2.06%)
4 टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ₹1,447.00 −₹16.80 (−1.15%)
5 इन्फोसिस (Infosys) ₹1,437.40 −₹34.10 (−2.32%)

इन कंपनियों के शेयरों में कमजोरी रही और गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स की टॉप कंपनियों का प्रदर्शन

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से कुछ ने अच्छा प्रदर्शन किया:

क्रम संख्या कंपनी का नाम
1 एशियन पेंट्स
2 महिंद्रा एंड महिंद्रा
3 भारत इलेक्ट्रॉनिक्स
4 भारती एयरटेल

टाइटन – इन कंपनियों के शेयरों में मजबूती देखी गई। वहीं दूसरी ओर, इटर्नल, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, और पावर ग्रिड के शेयर गिरावट में रहे।

वैश्विक बाजारों की स्थिति

दक्षिण कोरिया का KOSPI आज फायदे में रहा। वहीं जापान का निक्केई 225, चीन का शंघाई SSE कंपोजिट, और हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग – इन सभी में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुए थे।

तेल और निवेशकों का रुझान

ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में हल्की गिरावट दर्ज की गई और यह 60.94 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। विदेशी निवेशक (FII) ने गुरुवार को 997.29 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DII) ने भी 4,076.20 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

यह भी पढ़ें: Gold Rate Today 17 Oct: धनतेरस से पहले सस्ता हुआ चांदी, सोने की कीमत ऑल टाईम हाई, जानें प्रमुख शहरों का ताजा भाव

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।