Bank Holiday Today: आज बैंक बंद है या खुले? जानें कैसे होगा आपका काम

Summary :

Bank Holiday Today: आज का समय तेजी से डिजिटल की ओर बढ़ रहा है। डिजिटल होने के कारण बैंक भी हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। जब से डिजिटल बैंकिंग शुरू हुआ है तब से लोगों का बैंकों में आना-जाना बेहद कम हो गया है. लेकिन, इस बात में कोई दो राय नहीं है कि आज भी ऐसे कई काम हैं, जिनके लिए हमलोगों को बैंक जाना ही पड़ता है। अगर आप भी आज किसी काम से बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें.…

Bank Holiday Today: आज का समय तेजी से डिजिटल की ओर बढ़ रहा है। डिजिटल होने के कारण बैंक भी हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। जब से डिजिटल बैंकिंग शुरू हुआ है तब से लोगों का बैंकों में आना-जाना बेहद कम हो गया है. लेकिन, इस बात में कोई दो राय नहीं है कि आज भी ऐसे कई काम हैं, जिनके लिए हमलोगों को बैंक जाना ही पड़ता है।

अगर आप भी आज किसी काम से बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. ताकि आपको किसी भी प्रकार का भ्रम न हो। तो चलिए जानते हैं क्या आज शनिवार, 23 अगस्त 2025 को बैंक बंद रहेंगे या खुले।

Bank Holiday News Today

Bank Holiday Today
Bank Holiday Today

Bank Holiday Today: आरबीआई के नियमों के अनुसार, देशभर में सभी बैंक हर रविवार के अलावा, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। ऐसे में आज सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। बैंक बंद होने की स्थिति में नकद जमा, चेक क्लियरेंस, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना या पासबुक अपडेट जैसे कार्य नहीं किए जा सकेंगे, क्योंकि ये सेवाएं केवल शाखा में जाकर ही उपलब्ध होती हैं। हालांकि, बैंकों की छुट्टी के बावजूद नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और अन्य ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह उपलब्ध रहेंगी, और ग्राहक डिजिटल माध्यम से कई बैंकिंग कार्य आसानी से निपटा सकते हैं।

Bank Closed Tomorrow

आरबीआई के नियमों के अनुसार, देशभर के सभी बैंकों की प्रत्येक रविवार को सभी बैंकों में छुट्टी रहती है। ऐसे में कल यानी रविवार, 24 अगस्त 2025 को देशभर के सभी बैंकों में अवकाश रहेगा। इस दौरान आप बैंक जाने से बचे। कुछ कार्य है जैसे पैसे निकालना जो आप एटीएम से निकाल सकते हैं। लेकिन कुछ कार्यों के लिए आपको सोमवार का इंतजार करना होगा। उसी दिन आपका कोई भी बैंक संबंधित काम हो सकता है।

अगस्त में अभी और कितने दिन रहेंगे Bank बंद?

Bank Holiday Today
Bank Holiday Today

Bank Holiday Today: अगस्त महीने के समाप्त होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन इस दौरान अभी भी बैंकों की कई छुट्टियां बाकी हैं। शनिवार, 23 अगस्त को साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे, और इसके अगले दिन, रविवार 24 अगस्त को भी देशभर में सभी बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा, 25 अगस्त को असम में श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि के अवसर पर राज्य के सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। अंत में, 31 अगस्त को रविवार होने के कारण देशभर के सभी बैंकों में अवकाश रहेगा।

Bank Holiday Today
Bank Holiday Today

ये भी पढ़ें :Jharkhand में मौसम का कहर! 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें देश भर का ताजा हाल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।