Jharkhand में मौसम का कहर! 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें देश भर का ताजा हाल

Aaj Ka Mausam 23 August 2025

Aaj Ka Mausam 23 August 2025: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया हैं। मानसून ट्रफ इस समय बंगाल की खाड़ी तक औसत समुद्र तल से करीब 1.5 किमी ऊपर तक फैला हैं। इस सिस्टम के असर से कई जिलों में भारी बारिश का दौर शुरु हो चुका हैं। मौसम विभाग ने रांची, धनबाद, बोकारो, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, कोडरमा और हजारीबाग सहित 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की हैं। 24 अगस्त तक रहेगी ऐसी स्थिति इसके अलावा बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ हैं। इसी बीच चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ समेत कई जिलों में रेड अलर्ट भी जारी है।

देशभर का मौसम

Aaj Ka Mausam 23 August 2025: महाराष्ट्र से लेकर मेघालय तक देश के विभिन्न हिस्सों में मॉनसून की बारिश लगातार जारी है। असम और मणिपुर सहित कई पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश हो रही है। वहीं, राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में 26 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई गई है। आज दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश की आशंका है, जबकि पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में भी तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले सात दिनों तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

Bihar Ka Mausam (बिहार का मौसम)

Bihar Ka Mausam
Bihar Ka Mausam

Aaj Ka Mausam 23 August 2025: बिहार में भी लोग उमस और तेज गर्मी से परेशान हैं। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि आज राज्य के कई हिस्सों में लोगों को इससे राहत मिल सकती है। विभाग के अनुसार, 23 अगस्त को बिहार के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। जहां एक ओर यह बारिश उमस से राहत दिला सकती है, वहीं दूसरी ओर निचले इलाकों में जलभराव और शहरी क्षेत्रों में बाढ़ आने की संभावना है।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली एनसीआर का मौसम)

Delhi-NCR Ka Mausam
Delhi-NCR Ka Mausam

Aaj Ka Mausam 23 August 2025: दिल्ली-एनसीआर से बारिश एक बार फिर गायब हो गई है। राजधानी और आसपास के इलाकों में दिनभर तेज धूप देखने को मिल रही है। हालांकि दोपहर के समय बादल जरूर छा जाते हैं, लेकिन कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबादी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि 27 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

Uttar Pradesh Ka Mausam (उत्तर प्रदेश का मौसम)

Uttar Pradesh Ka Mausam
Uttar Pradesh Ka Mausam

Aaj Ka Mausam 23 August 2025:  उत्तर प्रदेश के लोग भी पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी और उमस का सामना कर रहे हैं। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन दिनों में प्रदेशवासियों को इससे राहत मिल सकती है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 अगस्त तक तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

आज आपके यहां कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 31°C 23°C
मुंबई 29°C 26°C
कोलकाता 30°C 26°C
चेन्नई 35°C 27°C
पटना 32°C 26°C
रांची 26°C 22°C
भोपाल 28°C 23°C
जयपुर 32°C 26°C
लखनऊ 32°C 25°C
शिमला 22°C 17°C

 

ये भी पढ़ें:यूपी-बिहार में भारी बारिश तो दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम, जानें देशभर का ताजा हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।