आसीम मुनीर ने माना, PAK अभी भी डंपर है…मर्सिडीज बयान पर Rajnath Singh ने कसा तंज

Summary :

रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख पर उनके भारत एक चमकदार मर्सिडीज है बयान पर करारा जवाब दिया है और कहा कि वह आसीम मुनीर के बयान को केवल ट्रोल नहीं मानते हैं, बल्कि वह मानते है कि पाकिस्तान अभी भी डंपर स्थिति में है। राजनाथ सिंह ने कहा कि सभी ने माना है कि भारत ने फरारी जैसी अर्थव्यवस्था का निर्माण किया है और पाकिस्तान अभी भी डंपर हालात में है। Asim Munir का बयान पाकिस्तानी सेना के चीफ आसीम मुनीर ने कहा था कि भारत एक चमचमाती मर्सिडीज़ है जो फरारी की तरह हाईवे पर…

रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख पर उनके भारत एक चमकदार मर्सिडीज है बयान पर करारा जवाब दिया है और कहा कि वह आसीम मुनीर के बयान को केवल ट्रोल नहीं मानते हैं, बल्कि वह मानते है कि पाकिस्तान अभी भी डंपर स्थिति में है। राजनाथ सिंह ने कहा कि सभी ने माना है कि भारत ने फरारी जैसी अर्थव्यवस्था का निर्माण किया है और पाकिस्तान अभी भी डंपर हालात में है।

Asim Munir
Asim Munir

Asim Munir का बयान

पाकिस्तानी सेना के चीफ आसीम मुनीर ने कहा था कि भारत एक चमचमाती मर्सिडीज़ है जो फरारी की तरह हाईवे पर आ रही है, लेकिन पाकिस्तान बजरी से भरा डंपर ट्रक हैं। अगर ट्रक कार से टकरा जाए, तो नुकसान किसका होगा? भारत की अर्थव्यवस्था हाईवे पर दौड़ती मर्सिडीज़ और फरारी जैसी है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था मलबे से भरे डंप ट्रक जैसी है। इसी बयान पर राजनाथ सिंह ने कहा कि अब आप लोगों को इसका जवाब पता है। आसीम मुनीर को इस बयान के लिए पाकिस्तान के अंदर और पूरी दुनिया में काफी ट्रोल किया गया है।

PAK की नाकामी

बता दें कि Rajnath Singh ने राष्ट्रीय राजधानी में इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2025 को संबोधित करते हुए यह बयान दिया है साथ ही बताया कि भारत अपनी सही नीतियों के कारण पाकिस्तान की तुलना में आर्थिक रूप से अधिक तेजी से आगे बढ़ रहा है, जबकि दोनों देशों को एक ही समय पर स्वतंत्रता मिली थी। सबने कहा कि अगर दो देश एक ही समय आज़ाद हुए और एक देश ने कड़ी मेहनत, सही नीतियों और दूरदर्शिता से फेरारी जैसी अर्थव्यवस्था खड़ी कर ली और दूसरा अभी भी डम्पर जैसी हालत में है, तो ये उनकी अपनी नाकामी है।

PAK की नाकामी
PAK की नाकामी

भारत करारा जवाब देने में सक्षम

Rajnath Singh ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए चेतावनी भी दी और कहा कि अगर हम इस गंभीर चेतावनी के पीछे छिपे ऐतिहासिक संकेत पर ध्यान नहीं देंगे, तो यह हमारे लिए चिंता का विषय बन सकता है। इसके लिए तैयारी करें, तो भारत ऐसी चेतावनियों का करारा जवाब देने में सक्षम है।

ALSO READ: अफगानिस्तान में भीषण सड़क हादसा, नदी में ट्रैक्टर गिरने से 12 लोगों की मौत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।