Bihar Road Accident: पटना में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो की टक्कर, 8 लोगों की मौत

Summary :

Bihar Road Accident: बिहार के पटना जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें एक ट्रक और ऑटो की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में सात महिलाएं बतायी जा रही हैं। बता दें कि यह घटना शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सीमेंट फैक्ट्री के पास हुआ है, जहां एक ट्रक और ऑटो की टक्कर में आठ लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। Bihar Road Accident…

Bihar Road Accident: बिहार के पटना जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें एक ट्रक और ऑटो की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में सात महिलाएं बतायी जा रही हैं। बता दें कि यह घटना शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सीमेंट फैक्ट्री के पास हुआ है, जहां एक ट्रक और ऑटो की टक्कर में आठ लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

Bihar Road Accident

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलवा गांव के रहने वाले कुछ लोग सुबह गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य प्राप्त करने गए थे। ये सभी लोग एक ऑटो पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सीमेंट फैक्ट्री के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि सात लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते दम तोड़ दिया।

Bihar Road Accident
Bihar Road Accident

पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही शाहजहांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल यात्रियों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद इन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और जांच कर रही है।

Bihar Road Accident
Bihar Road Accident

गांव में पसरा मातम

स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक बेलगाम रफ्तार में आ रहा था और ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद सीधी टक्कर हुई। बताया गया कि मृतकों में सात महिलाएं हैं और सभी एक ही गांव की हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गयी है। गाव में भी घटना की सूचना मिलते ही मातम पसर गया है।

ALSO READ: बिहार एसटीएफ की बड़ी सफलता, अब तक 101 नक्सलियों को किया गिरफ्तार

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।