Manisha Murder Case Update: पिता ने जताया हरियाणा सरकार पर पूरा भरोसा

Summary :

Manisha Murder Case Update: हरियाणा के भिवानी जिले में 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा का परिवार ने भारी पुलिस बलों के बीच उसके गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पीड़िता के दादा राम किशन ने कहा कि परिवार सरकार द्वारा की गई कार्रवाई से संतुष्ट है और उनकी मांगें पूरी कर दी गई हैं। अब मनीषा के पिता ने कहा कि हमें हरियाणा सरकार CM नायब सिंह सैनी पर पूरा भरोसा है। बता दें कि CM नायब सिंह सैनी ने पूर्ण न्याय के लिए मामले की CBI जांच की सिफारिश की। भिवानी की हमारी बेटी मनीषा और उनके परिवार…

Manisha Murder Case Update: हरियाणा के भिवानी जिले में 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा का परिवार ने भारी पुलिस बलों के बीच उसके गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पीड़िता के दादा राम किशन ने कहा कि परिवार सरकार द्वारा की गई कार्रवाई से संतुष्ट है और उनकी मांगें पूरी कर दी गई हैं। अब मनीषा के पिता ने कहा कि हमें हरियाणा सरकार CM नायब सिंह सैनी पर पूरा भरोसा है। बता दें कि CM नायब सिंह सैनी ने पूर्ण न्याय के लिए मामले की CBI जांच की सिफारिश की।

CBI जांच के आदेश

CM नायब सिंह सैनी ने बताया कि भिवानी की हमारी बेटी मनीषा और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। बता दें कि CBI जांच के बाद स्पष्ट होगा की यह आत्महत्या थी या मर्डर था। इस केस में पुलिस इन्वेस्टिगेशन टीम सभी जानकारी CBI को देगी और दिल्ली के एम्स में मनीषा के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी सेंटर फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री को भेजी जाएगी।

Manisha Murder Case Update
Manisha Murder Case Update

Manisha Murder Case Update

11 अगस्त को मनीषा B.Sc में दाखिला लेने के लिए प्ले वे स्कूल के पास स्थित कॉलेज गई थी, लेकिन वह रास्ते में ही लापता हो गई। उसी समय उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया। बीच-बीच में फोन कुछ समय के लिए ऑन हुआ, लेकिन फिर बंद हो गया। जब परिजनों ने मनीषा की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को दी।

ALSO READ: Manisha Murder Case Update: हरियाणा में बिश्नोई गैंग की हुई एंट्री, हत्यारों पर मंडराया मौत का खतरा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।