Manisha Murder Case Update: हरियाणा में बिश्नोई गैंग की हुई एंट्री, हत्यारों पर मंडराया मौत का खतरा

Summary :

Manisha Murder Case Update: हरियाणा के भिवानी जिले की महिला शिक्षक मनीषा की संदिग्ध मौत को लेकर मामला अब और गंभीर होता जा रहा है। ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि जब तक दोषी पकड़े नहीं जाते, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इसी बीच हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा सरकार भिवानी शिक्षक हत्या मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपगी। साथ ही राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पीड़िता मनीषा को न्याय दिलाने के लिए काम कर रही है और वह मामले की रिपोर्ट पर नजर रख रहे हैं। वहीं अब इस हत्याकांड में…

Manisha Murder Case Update: हरियाणा के भिवानी जिले की महिला शिक्षक मनीषा की संदिग्ध मौत को लेकर मामला अब और गंभीर होता जा रहा है। ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि जब तक दोषी पकड़े नहीं जाते, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इसी बीच हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा सरकार भिवानी शिक्षक हत्या मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपगी। साथ ही राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पीड़िता मनीषा को न्याय दिलाने के लिए काम कर रही है और वह मामले की रिपोर्ट पर नजर रख रहे हैं। वहीं अब इस हत्याकांड में बिश्नोई गैंग की एंट्री हो गई है।

CM नायब सिंह सैनी का बयान

CM नायब सिंह सैनी ने बताया कि भिवानी की हमारी बेटी मनीषा और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ काम कर रहा है। परिवार की मांग के आधार पर हरियाणा सरकार इस मामले को निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई को सौंपने जा रही है। इस मामले में पूर्ण न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। बता दें कि यह घटना पीड़िता के गांव भिवानी में सीबीआई जांच की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद सामने आई है।

Manisha Murder Case
Manisha Murder Case

Haryana News: बिश्नोई गैंग ने क्या कहा?

मनीषा हत्याकांड में अब नया मोड़ सामने आ गया है। बता दें कि इस केस में अब बिश्नोई गैंग की एंट्री हो गई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लॉरेंस बिश्नोई साफ कह दिया कि अगर हरियाणा पुलिस न्याय नहीं दिला पाती है तो हम कातिल को मौत के घाट उतारेंगे। बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड में लॉरेंस और रोहित गोदारा अपने वर्चस्व बनाने के लिए दावा कर रहे है।

Manisha Murder Case
Manisha Murder Case

Manisha Murder Case

गांव के मुख्य रास्ते को ग्रामीणों ने पूरी तरह से बंद कर दिया है। महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में गांव के एंट्री पॉइंट पर धरना दे रहे हैं। सभी की मांग है कि इस केस की जांच सीबीआई से कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। वहीं मनीषा की डेड बॉडी अभी तक भिवानी के सिविल अस्पताल में ही रखी हुई है। शव को तब तक नहीं लिया जाएगा जब तक सरकार और प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाते।

इंटरनेट सेवाएं बंद

स्थिति को देखते हुए भिवानी और चरखी दादरी जिलों में इंटरनेट सेवाएं 19 अगस्त सुबह 11 बजे से 21 अगस्त सुबह 11 बजे तक बंद कर दी गई हैं। सरकार ने यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया है ताकि कोई अफवाह न फैले और माहौल शांत बना रहे।

ALSO READ: Manisha Death Mystery: ‘दोषी न पकड़े जाने तक नहीं करेंगे अंतिम संस्कार…’, ग्रामीणों का बड़ा ऐलान

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।