Apple iPhone 17 Series अब होगी Made in India, कम कीमत के साथ खरीदना होगा आसान

Summary :

Apple भारत में अपने मैन्युफैक्चरिंग प्रयासों को तेज करते हुए अपकमिंग iPhone 17 Series के सभी मॉडल को भारत में तैयार कर रहा है, जिनमें पहली बार हाई-एंड प्रो वर्जन भी शामिल हैं। यह पहली बार है जब कंपनी हर नए आईफोन वेरिएंट का उत्पादन भारत में करेगी, इस कदम को चीन पर निर्भरता कम करने और अमेरिकी टैरिफ से बचने के लिए कंपनी की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। Apple iPhone 17 Series बताया जा रहा है कि Apple ने आईफोन 17 का उत्पादन अपनी पांच लोकल फैक्ट्रियों तक बढ़ा दिया है, जिनमें से दो ने अभी…

Apple भारत में अपने मैन्युफैक्चरिंग प्रयासों को तेज करते हुए अपकमिंग iPhone 17 Series के सभी मॉडल को भारत में तैयार कर रहा है, जिनमें पहली बार हाई-एंड प्रो वर्जन भी शामिल हैं। यह पहली बार है जब कंपनी हर नए आईफोन वेरिएंट का उत्पादन भारत में करेगी, इस कदम को चीन पर निर्भरता कम करने और अमेरिकी टैरिफ से बचने के लिए कंपनी की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Apple iPhone 17 Series

बताया जा रहा है कि Apple ने आईफोन 17 का उत्पादन अपनी पांच लोकल फैक्ट्रियों तक बढ़ा दिया है, जिनमें से दो ने अभी काम करना शुरू किया है। साथ ही तमिलनाडु के होसुर में टाटा समूह का नया प्लांट और बेंगलुरु हवाई अड्डे के पास फॉक्सकॉन का बड़ा नया केंद्र इस विस्तार में शामिल हैं। बता दें कि एप्पल के प्रमुख भागीदारों में से एक टाटा अगले दो वर्षों में लगभग आधे आईफोन उत्पादन को संभालने की उम्मीद जताई जा रही है। फॉक्सकॉन ने बेंगलुरु के पास देवनहल्ली स्थित अपने नए 2.8 अरब डॉलर के प्लांट में आईफोन 17 यूनिट्स का उत्पादन शुरू कर दिया है।

Apple iPhone 17 Series
Apple iPhone 17 Series

17 अरब डॉलर के iPhones निर्यात

यह प्लांट अब चेन्नई यूनिट के साथ-साथ चल रहा है, जो चीन के बाहर फॉक्सकॉन का दूसरा सबसे बड़ी आईफोन फैक्ट्री है। कंपनी ने इस साल शुरुआती झटके से उबरते हुए उत्पादन को सुचारू रूप से चलाने के लिए ताइवान और अन्य स्थानों से विशेषज्ञों को बुलाया। इस वर्ष अप्रैल से जुलाई के बीच, भारत से 7.5 अरब डॉलर मूल्य के आईफोन निर्यात किए गए, जबकि पिछले पूरे वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 17 अरब डॉलर था।

Apple iPhone 17 Series Assemble

मार्च में समाप्त हुए वित्त वर्ष में, एप्पल ने भारत में लगभग 22 अरब डॉलर मूल्य के आईफोन असेंबल किए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 60 प्रतिशत का उछाल दर्शाता है। इस वर्ष उत्पादन को बढ़ाकर 6 करोड़ आईफोन करने की उम्मीद है, जबकि 2024-25 में यह लगभग 3.5-4 करोड़ आईफोन था। वहीं एप्पल के CEO टिम कुक ने कंपनी की सप्लाई चेन में भारत की बढ़ती भूमिका पर जोर दिया है।

ALSO READ: कम बजट वालों के लिए खुशखबरी! 7,000mAh बैटरी और 50 MP कैमरा के साथ RealMe P4 Series लॉन्च

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।