नोरा फतेही के फिगर दीवाना था पति, बीवी को हिरोइन बनाने के लिए रखता था भूखा

Summary :

Ghaziabad News: हर लड़का चाहता है कि उसकी पत्नी हिरोइन जैसी सुंदर हो। कई लोग एक्ट्रेस जैसी बॉडी पाने के लिए काफी मेहनत भी करते हैं। लेकिन एक शख्स नोरा फतेही का इतना बड़ा दीवाना निकला कि उसने अपनी पत्नी को भी नोरा जैसा बनाने की ठान ली। यह मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है, जहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसका पति चाहता था कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही जैसी दिखे। इसके लिए वह उसे बहुत प्रताड़ित करता है। बीवी…

Ghaziabad News: हर लड़का चाहता है कि उसकी पत्नी हिरोइन जैसी सुंदर हो। कई लोग एक्ट्रेस जैसी बॉडी पाने के लिए काफी मेहनत भी करते हैं। लेकिन एक शख्स नोरा फतेही का इतना बड़ा दीवाना निकला कि उसने अपनी पत्नी को भी नोरा जैसा बनाने की ठान ली। यह मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है, जहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसका पति चाहता था कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही जैसी दिखे। इसके लिए वह उसे बहुत प्रताड़ित करता है।

बीवी को भूखा रखता ता पति

महिला ने बताया कि उसका पति रोजाना उससे तीन घंटे एक्सरसाइज करवाता था। इतना ही नहीं अगर वह एक्सरसाइज नहीं करती, तो उसे खाना तक नहीं दिया जाता था। महिला ने बताया कि उसकी शारीरिक बनावट सामान्य है और रंग भी साफ है फिर भी पति और ससुराल वाले उसे लगातार ताने देते थे और उसकी तुलना फिल्मी एक्ट्रेस से करते थे। इतना ही नहीं, पति सोशल मीडिया पर अन्य लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी देखा करता था, जिससे महिला आहत थी।

Husband Harrased Wife
Husband Harrased Wife

ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़िता के अनुसार, ससुराल वाले भी पति के साथ मिलकर उसे रोजाना घंटों कसरत करवाते थे और जब वह थक जाती या किसी दिन एक्सरसाइज नहीं कर पाती, तो उसे सजा के तौर पर खाना नहीं दिया जाता। उनका एक ही मकसद था – उसका शरीर नोरा फतेही की तरह बने। महिला ने गाजियाबाद के महिला थाने में पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने IPC की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Husband Harrased Wife
Husband Harrased Wife

76 लाख रुपए खर्च कर की थी शादी

शिकायत में महिला ने यह भी बताया कि उसकी शादी 6 मार्च 2025 को मेरठ के एक युवक से अरेंज मैरिज के रूप में हुई थी। शादी में लड़की पक्ष की ओर से करीब 76 लाख रुपए खर्च किए गए थे, जिसमें 16 लाख के गहने, 24 लाख की महिंद्रा स्कॉर्पियो और 10 लाख कैश शामिल था।शादी के बाद से ही ससुराल वालों का व्यवहार प्रताड़नात्मक रहा। वे पति-पत्नी को एक साथ कहीं जाने नहीं देते थे और सास बेवजह घरेलू कामों को लेकर उसे परेशान करती थी। यहां तक कि एक बार सिर्फ मच्छरदानी न मिलने पर पति ने उसके साथ मारपीट भी की थी।

ये भी पढ़ें- डॉग लवर निकला CM रेखा का हमलावर, मां ने बताई सच्चाई, बोलीं- इस फैसले से दुखी था मेरा बेटा

Neha Singh