डॉग लवर निकला CM रेखा का हमलावर, मां ने बताई सच्चाई, बोलीं- इस फैसले से दुखी था मेरा बेटा

Summary :

CM Rekha Gupta Attacker:  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज खतरनाक हमला हुआ है। सुबह-सुबह जनसुनवाई के दौरान उन पर खतरनाक हमला हुआ है। यह हमला सिविल लाइंस स्थित रेखा गुप्ता के आवास पर ‘जनसुनवाई’ के दौरान हुआ। इस हमले में रेखा गुप्ता को चोटें भी आई हैं। मुख्यमंत्री रेखा मुख्यमंत्री आवास में जनसुनवाई कर रही थीं। इसी दौरान एक 41 वर्षीय व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया। हमलावर का नाम राजेश खिमजी बताया गया है।  पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है कि यह हमला क्यों किया गया। इसी…

CM Rekha Gupta Attacker:  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज खतरनाक हमला हुआ है। सुबह-सुबह जनसुनवाई के दौरान उन पर खतरनाक हमला हुआ है। यह हमला सिविल लाइंस स्थित रेखा गुप्ता के आवास पर ‘जनसुनवाई’ के दौरान हुआ। इस हमले में रेखा गुप्ता को चोटें भी आई हैं। मुख्यमंत्री रेखा मुख्यमंत्री आवास में जनसुनवाई कर रही थीं। इसी दौरान एक 41 वर्षीय व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया। हमलावर का नाम राजेश खिमजी बताया गया है।  पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है कि यह हमला क्यों किया गया। इसी बीच, हमलावर राजेश की मां ने बड़ी खुलाया किया है।

CM Rekha Gupta Attacker: कौन है सीएम रेखा का हमलावर ?

सूत्रों के अनुसार, आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला है और उसकी उम्र लगभग 41 साल है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि आरोपी अपने एक रिश्तेदार की जेल से रिहाई के लिए अर्जी लेकर आया था, जो अदालत में लंबित है। हालांकि, इस मामले में नया मोड़ तब आया जब आरोपी की मां भानु बेन ने अपने बेटे के बारे में सच्चाई बताई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं है, बल्कि एक डॉग लवर ( कुत्ता प्रेमी) है। आरोपी की मां ने कहा, “मेरा बेटा हाल ही में कुत्तों को लेकर आए फैसले से दुखी था। वह हमेशा कहता था कि कुत्तों को मारना नहीं चाहिए, बल्कि उन्हें खाना खिलाना चाहिए। इसीलिए वह दिल्ली गया था।”

CM Rekha Gupta Attacker
CM Rekha Gupta Attacker

CM के सिर पर लगी चोट

बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने स्पष्ट किया कि सीएम रेखा थप्पड़ मारन वाली बात बेबुनियाद है। उन्होंने बताया कि एक युवक ने मुख्यमंत्री को कागज़ देकर आगे की ओर खींचा, जिससे उनका सिर मेज़ से टकरा गया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हमलावर ने उन्हें गाली देते हुए उनके बाल खींचे। फ़िलहाल, मुख्यमंत्री का मेडिकल चेकअप हो गया है और उनकी हालत स्थिर है। आरोपी युवक को मौके से हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

अरविंद केजरीवाल ने की निंदा

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतभेद और विरोध स्वीकार्य है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं हो सकती। मुझे विश्वास है कि दिल्ली पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। आशा है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ होंगी।

ये भी पढ़ें- गाली दी, बाल खींचे, सिर टेबल पर लगा.., खतरनाक थे CM रेखा पर हमला करने वाले के इरादे

Neha Singh