कानपुर में कुत्ते के हमले में छात्रा घायल, दो हिस्सों में बंटा गाल, लगे 17 टांके

Summary :

Kanpur Dogs Attack News : उत्तर प्रदेश के कानपुर से स्ट्रीट डॉग्स के आंतक की खबर सामने आई है। कानपुर में कॉलेज से लौट रही BBA की एक छात्रा पर आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। कुत्तों ने उसे सड़क पर गिरा दिया और उसके गाल का मांस बुरी तरह नोच लिया, जिससे उसका गाल दो हिस्सों में फट गया। साथ ही, उसकी नाक पर भी गंभीर जख्म हुए हैं। छात्रा की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और कुत्तों को वहां से भगाया। घायल छात्रा को तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसके गाल और…

Kanpur Dogs Attack News : उत्तर प्रदेश के कानपुर से स्ट्रीट डॉग्स के आंतक की खबर सामने आई है। कानपुर में कॉलेज से लौट रही BBA की एक छात्रा पर आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। कुत्तों ने उसे सड़क पर गिरा दिया और उसके गाल का मांस बुरी तरह नोच लिया, जिससे उसका गाल दो हिस्सों में फट गया। साथ ही, उसकी नाक पर भी गंभीर जख्म हुए हैं। छात्रा की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और कुत्तों को वहां से भगाया। घायल छात्रा को तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसके गाल और नाक पर 17 टांके लगाए गए। यह घटना श्याम नगर की है।

Kanpur Dogs Attack News : परिजनों ने क्या बताया?

घटना पर श्याम नगर की केडीए कॉलोनी निवासी आशुतोष ने बताया कि उनके दिवंगत भाई वीरेंद्र स्वरूप साहू का परिवार उनके साथ रहता है। उनकी 21 वर्षीय भतीजी वैष्णवी साहू, जो एलन हाउस रूमा कॉलेज में बीबीए अंतिम वर्ष की छात्रा है, 20 अगस्त को कॉलेज से लौट रही थी। उसी दौरान मोहल्ले के मधुवन पार्क के पास बंदर और आवारा कुत्तों के बीच झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान कुछ कुत्तों ने छात्रा पर हमला किया, जिससे उसके चेहरे व शरीर को बुरी तरह नोच डाला। हमले में उसका दाहिना गाल गहरे घाव से दो भागों में फट गया। नाक के साथ शरीर पर भी कई जगह काटने के निशान हैं।

Kanpur Dogs Attack News : अब छात्र की हालत कैसी है?

Kanpur Dogs Attack News
Kanpur Dogs Attack News

छात्रा की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े और बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह कुत्तों को भगाया. तब तक छात्रा बुरी तरह घायल हो चुकी थी और खून से लथपथ थी. परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे काशीराम अस्पताल ले गए, जहां उसके चेहरे पर करीब 17 टांके लगाए गए. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल है.

Dogs Attack : लोगों में डर का माहौल

Kanpur Dogs Attack News
Kanpur Dogs Attack News

कई लोगों ने तो डर के कारण घर से बाहर निकलना तक बंद कर दिया है. परिजनों का कहना है कि बच्ची ना कुछ खा पा रही है और ना ही ठीक से मुंह खोल पा रही है. उसे किसी तरह स्ट्रॉ के जरिए तरल पदार्थ दिया जा रहा है. लोगों की मांग है कि सरकार आवारा कुत्तों के मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान दे। या तो इन्हें पकड़ कर किसी सुरक्षित जगह भेजा जाए या फिर शेल्टर होम में रखा जाए. सड़कों से इनका हटाया जाना जरूरी है ताकि भविष्य में किसी और मासूम बच्ची या महिला को ऐसी भयावह घटना का शिकार ना होना पड़े.

Kanpur Dogs Attack News
Kanpur Dogs Attack News

ALSO READ: Bihar Road Accident: पटना में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो की टक्कर, 8 लोगों की मौत

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।