Shibu Soren Biography: झारखंड के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी शिबू सोरेन की जीवनी

Summary :

Shibu Soren Biography: झारखण्ड सरकार ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवनी को राज्य के सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करने का बड़ा फैसला लिया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव को 31 अगस्त तक अंतिम रूप दिया जाएगा और NCERT की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। बता दें कि अगले शैक्षणिक सत्र से कक्षा 1 से 12 तक के पाठ्यक्रम में उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को जोड़ा जाएगा। जीवन परिचय और योगदान बताया जाएगा शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने बताया कि कक्षा 1 और 2 के बच्चों को चित्रकथा…

Shibu Soren Biography: झारखण्ड सरकार ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवनी को राज्य के सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करने का बड़ा फैसला लिया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव को 31 अगस्त तक अंतिम रूप दिया जाएगा और NCERT की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। बता दें कि अगले शैक्षणिक सत्र से कक्षा 1 से 12 तक के पाठ्यक्रम में उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को जोड़ा जाएगा।

जीवन परिचय और योगदान बताया जाएगा

शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने बताया कि कक्षा 1 और 2 के बच्चों को चित्रकथा के जरिए शिबू सोरेन का जीवन परिचय और योगदान बताया जाएगा। कक्षा 4 के बच्चों को कहानियों और कविताओं के जरिए पर्यावरण संरक्षण में उनके योगदान के बारे में पढ़ाया जाएगा। कक्षा 6 के बच्चों को सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में नशा मुक्ति और स्वशासन के लिए उनके अभियानों को पढ़ाया जाएगा।

Shibu Soren Biography

क्लास 7 के बच्चों को शिबू सोरेन द्वारा चलाई गई रात्रि पाठशालाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिसका उद्देश्य समाज में शिक्षा और जागरूकता फैलाना था। कक्षा 8 के बच्चों को हिंदी और सामाजिक विज्ञान में उनके मानवीय पक्ष और महाजनों के बारे में बताया जाएगा।

Shibu Soren Biography
Shibu Soren Biography

19 कार्यक्रम को शामिल किया जाएगा

शिबू सोरेन की जीवनी को हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू भाषा में पढ़ाया जाएगा। इस दौरान छात्रों को बताया जाएगा कि आदिवासी समुदाय के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई गई, उनके जीवन का संघर्ष, राजनीतिक करियर और समाज के लिए किए गए कार्यों पर भी जोर दिया जाएगा। बता दें कि शिबू सोरेन के 19 सूत्री कार्यक्रम को कक्षा 11 की किताबों में शामिल किया जाएगा।

Shibu Soren Biography
Shibu Soren Biography

भारत रत्न देने की मांग

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य विधानसभा पूर्व सीएम और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की सिफारिश करते हुए केंद्र को प्रस्ताव भेजने पर विचार करेगी। बता दें कि 16 अगस्त को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) सांसद महुआ माजी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की थी।

ALSO READ: पीएम मोदी की रैली में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ वाली टी‑शर्ट पहनी दिखी महिलाएं, केंद्र को किया धन्यवाद

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।