छुट्टी में फंस न जाए आपका बैंकिंग काम, जान लें महानवमी और दशहरा पर बैंक खुले रहेंगे या बंद

Summary :

Bank Holidays October 2025: आज पूरा देश महानवमी को त्यौहार धूम-धाम से मना रहा है और कल दशहरा की तैयारियों में जुटा है। त्यौहारी सीजन में खर्चा भी ज्यादा होता है। कई लोगों को जरूरी बैंक का काम पड़ जाता है जैसे कैश निकालना, चेक क्लियर करवाना या कुछ और भी। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि त्यौहार में बैंक खुले रहेंगे या बंद। अगर आपको भी अपने किसी जरूरी काम से बैंक जाना है तो आपके लिए यह खबर बहुत जरूरी है। चलिए जानते हैं कि अक्टूबर के त्यौहारी महीने में किस दिन बैंकों की छुट्टी…

Bank Holidays October 2025: आज पूरा देश महानवमी को त्यौहार धूम-धाम से मना रहा है और कल दशहरा की तैयारियों में जुटा है। त्यौहारी सीजन में खर्चा भी ज्यादा होता है। कई लोगों को जरूरी बैंक का काम पड़ जाता है जैसे कैश निकालना, चेक क्लियर करवाना या कुछ और भी। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि त्यौहार में बैंक खुले रहेंगे या बंद।

अगर आपको भी अपने किसी जरूरी काम से बैंक जाना है तो आपके लिए यह खबर बहुत जरूरी है। चलिए जानते हैं कि अक्टूबर के त्यौहारी महीने में किस दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है ताकि आपको बेवजह बैंक का चक्कर न लगाना पड़े।

Bank Holiday Today: नवमी और दशहरा बैंक की बंद रहेंगे या खुले? 

Bank Holiday Today
Bank Holiday Today

1 अक्टूबर को कई राज्यों में महानवमी, विजयादशमी, दुर्गा पूजा और आयुध पूजा जैसे त्यौहार मनाए जा रहे हैं। इसलिए, बैंक बंद रहेंगे। आज जिन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे उनमें त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और मेघालय शामिल हैं। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है और यह एक राष्ट्रीय अवकाश है। इस दिन पूरे देश के सभी बैंक, सरकारी और निजी दोनों बंद रहेंगे।

Bank Holidays October 2025: अक्टूबर में किस दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी

Bank Holidays October 2025
Bank Holidays October 2025
तारीख राज्य / क्षेत्र छुट्टी का कारण
3 अक्टूबर (शुक्रवार) सिक्किम दुर्गा पूजा
4 अक्टूबर (शनिवार) सिक्किम दुर्गा पूजा
6 अक्टूबर (सोमवार) त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल लक्ष्मी पूजा
7 अक्टूबर (मंगलवार) कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय अवकाश
10 अक्टूबर (शुक्रवार) हिमाचल प्रदेश करवा चौथ
18 अक्टूबर (शनिवार) असम काती बिहू
20 अक्टूबर (सोमवार) दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल दिवाली (धनतेरस)
21 अक्टूबर (मंगलवार) कई राज्य दिवाली (नरक चतुर्दशी)
22 अक्टूबर (बुधवार) कई राज्य दिवाली (लक्ष्मी पूजा)
23 अक्टूबर (गुरुवार) कई राज्य गोवर्धन पूजा / अन्नकूट
27 अक्टूबर (सोमवार) बिहार, झारखंड छठ पूजा (नहाय खाय)
28 अक्टूबर (मंगलवार) बिहार, झारखंड छठ पूजा (खरना)
31 अक्टूबर (शुक्रवार) गुजरात सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती

Bank Holidays: जारी रहेंगी डिजिटल सेवाएं

आपको बता दें, भले ही त्यौहारों में बैंकों की छुट्टी रहे, लेकिन आपका काम जारी रहेगा। बैंक बंद रहने के बावजूद डिजिटल सेवाएं जारी रहेंगी। आप नेट बैंकिंग के जरिए अपना जरूरी काम निपटा सकते हैं। बैंक ब्रांच बंद होने पर भी आप यूपीआई, नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप के माध्यम से सभी प्रकार के ऑनलाइन भुगतान और फंड ट्रांसफर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन में RBI ने दिया झटका, नहीं घटेगी आपकी EMI, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

Neha Singh