Zubeen Garg मौत मामले में Arrest हुआ सिंगर का Maneger और Event Orginerzer, जानें आखिर क्या है माजरा?

Summary :

असम के मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग (Zubeen Garg) अचनाक हुई मौत के बाद सस्पेंस अब भी बरकरार है। 19 सितंबर को सिंगापुर में हुई उनकी मौत के बाद से ही लगातार जांच जारी है। वहीं अब इस केस में बड़ा मोड़ सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के इवेंट आर्गेनाइजर श्यामकानु महंत और जुबिन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्यामकानु महंत को सिंगापुर से लौटते ही देर रात दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। वहीं, जुबिन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा को गुरुग्राम स्थित एक…

Zubeen Garg Manager and event organizer got arrested

असम के मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग (Zubeen Garg) अचनाक हुई मौत के बाद सस्पेंस अब भी बरकरार है। 19 सितंबर को सिंगापुर में हुई उनकी मौत के बाद से ही लगातार जांच जारी है। वहीं अब इस केस में बड़ा मोड़ सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के इवेंट आर्गेनाइजर श्यामकानु महंत और जुबिन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्यामकानु महंत को सिंगापुर से लौटते ही देर रात दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। वहीं, जुबिन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा को गुरुग्राम स्थित एक फ्लैट से पकड़ा गया। दोनों को पूछताछ के लिए गुवाहाटी ले जाया गया है।

क्यों हुई गिरफ्तारी

बता दें, इससे पहले पिछले हफ्ते दोनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने घोषणा की थी कि 6 अक्टूबर को दोनों को जांच टीम के सामने पेश होना होगा। वहीं अब ऐसा कहा जा रहा है कि इसी सिलसिले में गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है।

zubeen garg

SIT कर रही है जांच-पड़ताल

असम सरकार ने जुबिन गर्ग (Zubeen Garg) की मौत की जांच के लिए विशेष पुलिस महानिदेशक एम.पी. गुप्ता की अगुवाई में 10 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की है। SIT ने हाल ही में सिद्धार्थ शर्मा के गुवाहाटी स्थित घर की तलाशी भी ली थी, जो लगभग दो घंटे तक चली। इस दौरान कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए।

Zubeen Garg Manager

कैसे हुई थी मौत

जानकारी के अनुसार, जुबिन गर्ग (Zubeen Garg) 20 सितंबर को सिंगापुर में होने वाले नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में शामिल होने पहुंचे थे। लेकिन उससे एक दिन पहले वह स्कूबा डाइविंग करने पहुंचे और इसी दौरान अचानक उन्हें सांस आना बंद हो गई। इस घटना ने उनके परिवार और फैंस को सदमे में डाल दिया। वहीं जुबिन के करीबी लोग ये मानने के लिए नहीं हैं कि साधारण-सी स्कूबा डाइविंग उनकी जान ले सकती है।

zubeen garg death case

शक की स्थिति को देखते हुए दो बार पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार गुवाहाटी में किया गया, जहां हजारों की संख्या में फैंस और चाहने वाले उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। फैंस अब यही उम्मीद कर रहे हैं कि SIT की जांच से जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठेगा और सच सामने आएगा।

ये भी पढ़ें: Farrhana Bhatt ने Ashnoor Kaur की परवरिश पर उठाया सवाल, कहा “तुम दोगली हो…”

Yashika Jandwani