उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे और यहां सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन किये। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद मुख्यमंत्री राम मंदिर गए और उत्तर प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे
- अयोध्या में सबसे पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन किये
- इसके बाद CM राम मंदिर गए और UP की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
- CM ने 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का जायजा भी लिया
- मुख्यमंत्री पिछले 11 दिन में तीसरी बारी अयोध्या के दौरे पर आए हैं
इस दौरान, मुख्यमंत्री ने 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों का जायजा भी लिया।
11 दिन में तीसरी बारी अयोध्या के दौरे पर CM
मुख्यमंत्री पिछले 11 दिन में तीसरी बारी अयोध्या के दौरे पर आए हैं। बाद में उन्होंने तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य से भी मुलाकात की। पद्म पुरस्कार से सम्मानित श्रीरामभद्राचार्य के 75वें जन्मदिवस पर अयोध्या के काशीराम कॉलोनी के पास अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 14 जनवरी से शुरू हुआ है, जो 22 जनवरी तक निरंतर चलेगा। आयोजन के छठवें दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां पहुंचे।
1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ में शामिल हुए CM
मुख्यमंत्री आयोजन स्थल पर चल रहे 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ में शामिल हुए। योगी आदित्यनाथ ने आहुति देकर उत्तर प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दर्शन-पूजन के उपरांत राम मंदिर भी पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद शुक्रवार को पूजन में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहां दिव्य-भव्य मंदिर का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। यहां विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेश से व्यवस्था से जुड़ी जानकारी ली। फिर VHP, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के साथ ही स्थानीय प्रशासन-पुलिस के अधिकारियों को चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था रखने का निर्देश दिया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App






