Bengal: NIA ने कोलकाता से संदिग्ध जासूस को किया गिरफ्तार, भारत की गोपनीय और सुरक्षा संबंधी जानकारी शेयर करने का आरोप

Summary :

Bengal: भारत में देश विरोधी साजिश और जासूसी नेटवर्क के खिलाफ एनआईए ने बड़ी कार्रवाई की हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कोलकाता निवासी एक संदिग्ध जासूस को गिरफ्तार किया। एजेंसी के मुताबिक, आरोपी पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों को भारत से जुड़ी गोपनीय और सुरक्षा संबंधी जानकारी गुप्त तरीके से पहुंचा रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जफर रियाज उर्फ रिजवी के रूप में हुई है। Pak Agent Arrested From Kolkata: विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज एनआईए के अनुसार, उसके खिलाफ पहले से लुकआउट सर्कुलर जारी था और उसे ‘घोषित अपराधी’ घोषित करने की प्रक्रिया भी चल रही थी। एजेंसी…

Bengal: भारत में देश विरोधी साजिश और जासूसी नेटवर्क के खिलाफ एनआईए ने बड़ी कार्रवाई की हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कोलकाता निवासी एक संदिग्ध जासूस को गिरफ्तार किया। एजेंसी के मुताबिक, आरोपी पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों को भारत से जुड़ी गोपनीय और सुरक्षा संबंधी जानकारी गुप्त तरीके से पहुंचा रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जफर रियाज उर्फ रिजवी के रूप में हुई है।

Bengal
Bengal

Pak Agent Arrested From Kolkata: विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

एनआईए के अनुसार, उसके खिलाफ पहले से लुकआउट सर्कुलर जारी था और उसे ‘घोषित अपराधी’ घोषित करने की प्रक्रिया भी चल रही थी। एजेंसी ने उसे भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।

Pak Agent Arrested From Kolkata
Pak Agent Arrested From Kolkata

जांच में सामने आया है कि जफर रियाज की शादी एक पाकिस्तानी महिला से हुई थी और उसके बच्चे भी पाकिस्तान के नागरिक हैं। एनआईए के मुताबिक, आरोपी इससे पहले भी जासूसी के एक मामले में आईपीसी और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत दोषी ठहराया जा चुका है।

Pak Agent Arrested From Kolkata: भारतीय नंबरों का OTP पाकिस्तान में किया शेयर

एजेंसी की जांच के अनुसार, जफर वर्ष 2005 से लगातार भारत और पाकिस्तान के बीच यात्रा कर रहा था। इसी दौरान पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों ने उससे संपर्क किया और उसे पैसे तथा पाकिस्तानी नागरिकता का लालच देकर भारत में जासूसी गतिविधियों के लिए तैयार किया। एनआईए ने बताया कि आरोपी ने जासूसी और आतंकी गतिविधियों में शामिल अन्य लोगों की मदद के लिए भारतीय मोबाइल नंबरों के वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों को उपलब्ध कराए। इन ओटीपी की मदद से व्हाट्सऐप अकाउंट एक्टिव किए गए, जिनका इस्तेमाल गुप्त बातचीत के लिए किया जाता था।

Bengal: आगे की जांच में जुटी NIA

जांच में यह भी सामने आया कि इन्हीं व्हाट्सऐप अकाउंट्स के जरिए पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी मोतीराम जाट नाम के एक अन्य आरोपी से संपर्क में था। मोतीराम जाट भी सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाने में शामिल बताया गया है। एनआईए फिलहाल इस पूरे जासूसी नेटवर्क और इसके पीछे की बड़ी साजिश की जांच में जुटी है। एजेंसी अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और पूरे मॉड्यूल का खुलासा करने की कोशिश कर रही है।

Bengal
Bengal

ALSO READ: ‘आपका पीएम और गृहमंत्री…’, Rahul Gandhi के बयान पर BJP का पलटवार, कहा- जहरीली मानसिकता…

Rahul Kumar Rawat