Nitin Nabin on Rahul Gandhi : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं। वहां उन्होंने अपनी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति कड़ा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “आपके PM और गृह मंत्री गद्दार हैं।” अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बड़ा हमला बोला है।
Rahul Gaddar comment: राहुल गांधी ने ऐसा क्या कहा, जिसपर होने लगी रजनीति? Rahul Gandhi Attackh Modi

#WATCH | अमेठी, उत्तर प्रदेश: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “…जो संविधान पर आक्रमण करता है, जो संविधान नष्ट करता है उसे आप क्या कहेंगे? गद्दार कहेंगे। इसलिए मैंने खुलकर कहा है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं। उन्होंने देश… pic.twitter.com/fbyl60TTO9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2026
बुधवार को राहुल गांधी रायबरेली के दौरे पर पहुंचे हुए हैं। जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा, ‘जब यह RRS कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे तो वो पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बात करेंगे तो उनसे आप खुलकर कहियेगा कि आपका पीएम गद्दार है। आपका गृह मंत्री गद्दार है, आपका संगठन गद्दार है, आपने हिंदुस्तान को बेचने को काम किया. आपने संविधान पर हमला करने का काम किया है. आपने अंबेडकर पर हमला किया. ‘ राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी ने जमकर निशाना साधा है।
नितिन नवीन ने राहुल को बताया देश की जमीन को गिरवी रखने वाला
#WATCH दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, “राहुल गांधी का आज का बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और कहीं न कहीं उनकी अराजकतावादी मानसिकता को दिखाता है। मैं मानता हूं कि भारतीय राजनीति में जहां सुचिता, सामाजिकता और… pic.twitter.com/rbQN5448ei
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2026
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल के इस बयान पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अराजकतावादी मानसिकता का प्रतीक तक बताया है। उन्होंने कहा कि लगातार मिल रही हार की निराशा अब राहुल के स्वभाव और चरित्र में साफ दिखने लगी है. नितिन नवीन ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति के राहू हैं। जो देश के माहौल को गंदा कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के इतिहास पर सवाल करते हुए कहा कि राहुल गांधी के पूर्वजों ने अक्सर देश की जमीन को गिरवी रखने का काम किया और कभी सैनिकों का मनोबल नहीं बढ़ाया।
शहजाद पूनावाला ने कहा कोई नई बात नहीं
#WATCH | दिल्ली: भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, “…जिस प्रकार की भाषा राहुल गांधी ने OBC समाज, गरीब समाज से आने वाले प्रधानमंत्री के लिए की है, उन्हें गद्दार कहा वह दिखाता है कि उनके संस्कार कैसे हैं। कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना कोई नई बात… https://t.co/Wb8GhVUCut pic.twitter.com/EIqKdtl7ji
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2026
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, “जिस प्रकार की भाषा राहुल गांधी ने OBC समाज, गरीब समाज से आने वाले प्रधानमंत्री के लिए की है, उन्हें गद्दार कहा वह दिखाता है कि उनके संस्कार कैसे हैं। कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कई गालियां दी हैं… क्योंकि प्रधानमंत्री OBC, गरीब समाज से आते हैं इसलिए उन्हें बार-बार गाली देने का काम ये लोग करते हैं। यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। जहाँ तक गद्दारी की बात है तो राहुल गांधी अपने परिवार का इतिहास देख लें, हर क्षण गद्दारी करने का काम किसने किया है?”


Download Android App
Download iOS App




