SynthID Feature, Gemini 3.5 Flash और Gemini Omni तक! सालाना ईवेंट में Google के 10 सबसे बड़े AI धमाके

Summary :

Google I/O 2026: Google ने अपने सालाना इवेंट Google I/O 2026 में कई बड़े AI फीचर्स और नए टूल्स पेश किए। दो दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम के पहले दिन कंपनी के CEO सुन्दर पिचाई (Sundar Pichai) ने मंच से नई तकनीकों की घोषणा की। इस दौरान कंपनी ने नए AI मॉडल, स्मार्ट एजेंट्स, एडवांस सर्च फीचर्स और एंड्रॉयड से जुड़े कई अपडेट्स की जानकारी दी। आइए आसान भाषा में जानते हैं इस इवेंट की बड़ी घोषणाओं(Google I/O 2026 Major Announcement) के बारे में। Google I/O 2026: SynthID फीचर अब ज्यादा प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गूगल…

Google I/O 2026: Google ने अपने सालाना इवेंट Google I/O 2026 में कई बड़े AI फीचर्स और नए टूल्स पेश किए। दो दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम के पहले दिन कंपनी के CEO सुन्दर पिचाई (Sundar Pichai) ने मंच से नई तकनीकों की घोषणा की। इस दौरान कंपनी ने नए AI मॉडल, स्मार्ट एजेंट्स, एडवांस सर्च फीचर्स और एंड्रॉयड से जुड़े कई अपडेट्स की जानकारी दी। आइए आसान भाषा में जानते हैं इस इवेंट की बड़ी घोषणाओं(Google I/O 2026 Major Announcement) के बारे में।

Google I/O 2026: SynthID फीचर अब ज्यादा प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

Google I/O 2026
Google I/O 2026 (source social media )

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने बताया कि उसका SynthID Verification और Detection फीचर अब सिर्फ Gemini ऐप तक सीमित नहीं रहेगा। अब यह Google Search और Chrome ब्राउजर में भी काम करेगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स आसानी से पहचान सकेंगे कि कोई कंटेंट AI की मदद से बनाया गया है या नहीं। इससे फेक कंटेंट और एडिटेड मीडिया की पहचान करना आसान हो जाएगा।

Google I/O 2026 AI Announcements: Gemini 3.5 Flash मॉडल लॉन्च

Google I/O 2026
Google I/O 2026 (source social media )
  • कंपनी ने इवेंट में Gemini 3.5 Flash नाम का नया AI मॉडल पेश किया।
  • गूगल के मुताबिक यह मॉडल एजेंटिक टास्क यानी खुद से काम पूरा करने की क्षमता रखता है।
  • यह मॉडल कोडिंग, मल्टीमॉडल टास्क और AI बेंचमार्क में पहले वाले Gemini 3.1 Pro से बेहतर बताया गया है।
  • गूगल का दावा है कि यह दूसरे फ्रंटियर AI मॉडल्स की तुलना में चार गुना ज्यादा तेज काम करता है।
  • कंपनी इसे Gemini ऐप, Google Search, Gemini API और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर रोलआउट कर रही है।
  • वहीं Gemini 3.5 Pro अभी टेस्टिंग में है और अगले महीने तक लॉन्च किया जाएगा।

Gemini Omni AI: Gemini Omni से वीडियो बनाना होगा आसान

  • गूगल ने Gemini Omni नाम की नई मॉडल सीरीज भी पेश की है।
  • यह टेक्स्ट, फोटो, वीडियो और ऑडियो इनपुट लेकर नया वीडियो तैयार कर सकती है।
  • खास बात यह है कि इसमें रियल वर्ल्ड नॉलेज का सपोर्ट मिलेगा, जिससे AI ज्यादा समझदारी से कंटेंट तैयार करेगा।
  • इसके जरिए वीडियो एडिटिंग का काम भी आसान बनाया गया है।
  • आने वाले समय में इसे Google Flow, YouTube Shorts और AI Plus व Ultra यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।
  • कंपनी ने यह भी बताया कि Google Flow और Flow Music अब मोबाइल ऐप के रूप में भी उपलब्ध होंगे।

AI कंटेंट पहचानने के लिए नया सपोर्ट

  • गूगल ने C2PA Content Credentials सपोर्ट भी शुरू किया है।
  • इस फीचर से यूजर्स यह पता लगा सकेंगे कि कोई इमेज असली कैमरे से ली गई है या AI टूल्स से तैयार या एडिट की गई है।
  • इससे इंटरनेट पर फैल रहे नकली फोटो और वीडियो की पहचान करना पहले से आसान हो जाएगा।

Gemini ऐप का डिजाइन हुआ अपडेट

  • गूगल ने Gemini ऐप के लिए Neural Expressive नाम का नया डिजाइन सिस्टम पेश किया है।
  • इसमें नए एनिमेशन, बेहतर कलर डिजाइन, हैप्टिक फीडबैक और नई टाइपोग्राफी जोड़ी गई है।
  • अब ऐप में पिल शेप वाला नया प्रॉम्प्ट बॉक्स मिलेगा, जिसमें नया प्लस मेन्यू भी शामिल होगा।
  • इसके अलावा Gemini Live अब फुल स्क्रीन मोड में नहीं खुलेगा।
  • यूजर्स बिना स्क्रीन बदले बातचीत जारी रख पाएंगे।
  • AI अब जरूरी जानकारी को ऊपर और बोल्ड टेक्स्ट में दिखाएगा ताकि यूजर को जरूरी बात जल्दी समझ आ सके।

Gemini Spark बना पर्सनल AI एजेंट

  • गूगल ने Gemini Spark नाम का नया पर्सनल AI एजेंट भी लॉन्च किया है।
  • कंपनी के अनुसार यह यूजर की तरफ से काम कर सकेगा। यह Gmail, Docs और दूसरे Google Workspace ऐप्स के साथ जुड़कर काम करेगा।
  • यह फीचर ईमेल लिखने, डॉक्यूमेंट मैनेज करने और दूसरे डिजिटल कामों को आसान बनाएगा।
  • इसकी शुरुआत अगले सप्ताह अमेरिका के सब्सक्राइबर्स के लिए की जाएगी।

Daily Brief देगा दिनभर की जानकारी

  • कंपनी ने Daily Brief नाम का नया फीचर भी पेश किया है।
  • यह फीचर यूजर के Gmail, Calendar और Tasks को स्कैन करके पूरे दिन का पर्सनलाइज्ड अपडेट देगा।
  • इसकी मदद से यूजर को अपने जरूरी काम, मीटिंग और रिमाइंडर की जानकारी एक ही जगह मिल जाएगी।
  • फिलहाल यह फीचर अमेरिका में AI Plus, Pro और Ultra यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

Google AI Ultra Plan: Google AI प्लान्स में बदलाव

  • गूगल ने अपने AI सब्सक्रिप्शन प्लान्स में भी बदलाव किया है। अब Gemini ऐप में Daily Prompt Limit हटाई जा रही है।
  • कंपनी एक नया Computer Use Model ला रही है, जिसमें यूजर की जरूरत और फीचर के हिसाब से लिमिट तय होगी।
  • कंपनी ने बताया कि Google AI Ultra प्लान अब 100 डॉलर प्रति महीने से शुरू होगा।
  • वहीं पहले वाला 250 डॉलर का प्लान अब 200 डॉलर में उपलब्ध कराया जाएगा।

Search का AI Mode हुआ ज्यादा स्मार्ट

  • गूगल सर्च में मिलने वाला AI Mode अब Gemini 3.5 Flash मॉडल से पावर्ड होगा।
  • इससे सर्च बॉक्स लंबी और बातचीत जैसी क्वेरीज को ज्यादा बेहतर तरीके से समझ पाएगा।
  • यूजर्स को पहले से ज्यादा सटीक और स्मार्ट रिजल्ट मिलने की उम्मीद है। यह फीचर सर्च एक्सपीरियंस को और आसान बनाएगा।

AI आधारित शॉपिंग फीचर लॉन्च

  • गूगल ने Universal Cart नाम का AI पावर्ड शॉपिंग हब भी लॉन्च किया है।
  • यह फीचर यूजर्स को प्राइस ड्रॉप, स्टॉक अलर्ट और डील्स की जानकारी देगा।
  • इससे ऑनलाइन शॉपिंग पहले से ज्यादा आसान और स्मार्ट बन सकेगी।

Google Workspace में नए AI फीचर्स

  • कंपनी ने Google Workspace के लिए भी कई नए AI फीचर्स पेश किए हैं।
  • Gmail Live फीचर की मदद से ईमेल सर्च करना आसान होगा।
  • इसके अलावा AI Inbox, Docs Live और Google Keep जैसे नए फीचर्स भी लॉन्च किए गए हैं।
  • साथ ही Google Pix नाम का नया AI इमेज डिजाइन और जनरेशन ऐप भी पेश किया गया है।

Android XR और स्मार्ट ग्लासेस पेश

  • गूगल ने Android XR प्लेटफॉर्म और नए स्मार्ट ग्लासेस भी पेश किए हैं।
  • इन्हें Samsung और Qualcomm के साथ मिलकर तैयार किया गया है, जबकि इसका डिजाइन Gentle Monster और Warby Parker ने बनाया है।
  • ये स्मार्ट ग्लासेस एंड्रॉयड और आईफोन दोनों डिवाइस के साथ काम करेंगे।

Android Halo फीचर भी लॉन्च

  • कंपनी ने Android Halo नाम का नया फीचर भी पेश किया है।
  • यह फोन स्क्रीन के ऊपर AI एजेंट की एक्टिविटी दिखाएगा।
  • इसकी मदद से यूजर बिना ऐप खोले AI एजेंट की प्रोग्रेस देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें: 

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।