Ajju 0008 Controversy: यूट्यूबर अज्जू 0008 जिन्हें अजय घुड़ैया के नाम से भी जाना जाता है, इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में हैं। क्योंकि उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी बहन कुसुम को गालियां देते और बहुत ही भद्दी बातें बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ उनकी बहन ने वीडियो में उनपर आरोप लगाया है कि वो कंटेंट क्रिएटर कृति मेहरा की वजह से ऐसी हरकते कर रहे हैं, क्योंकि अज्जू का कृति मेहरा के साथ कोई अलग सा रिलेशन चल रहा है।
Kriti Mehra And Elvish Yadav Relationship: एल्विश यादव से कब टूटा कृति मेहरा का रिश्ता?

दरअसल कंटेंट क्रिएटर कृति मेहरा वो लड़की है, जिनको रातोंरात पॉपुलैरिटी तब मिली जब उन्होंने अपने लवर और यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ रिलेशनशिप निभाया। हालांकि बाद में ये दोनों अलग हो गए और अलग होने से पहले दोनों लगभग आठ साल तक साथ रहे थे। आपको बता दें कि पिता के निधन के बाद कृति और एल्विश यादव का रिश्ता टूट गया था, जिससे कई नेटिज़न्स हैरान हो गए कि दोनों के बीच क्या हुआ।
हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस बात पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया कि उनका ब्रेकअप कैसे और क्यों हुआ। इसी के साथ आपको बता दें कि अज्जू और एल्विश के बीच भी खास दोस्ती रही थी, लेकिन कृति का जब अज्जू के साथ रिश्ता अच्छा बनने लगा तब एल्विश और अज्जू में भी दूरियां आने लगी थीं।
Kriti Mehra And Ajju 0008: कब हुए कृति और अज्जू एक?

हालांकि ब्रेकअप के बाद कृति का नाम जल्द ही भारतीय गेमर, अज्जू 0008 यानी कि अजय घुड़ैया के साथ जोड़ा गया। लेकिन उनका अज्जू से नाम जुड़ना भी एक ट्रेजेडी में बदल गया, क्योंकि अज्जू की पहले से ही प्रतिभा सोनी नाम की लड़की से शादी हो चुकी थी, जिससे उनका वायु नाम का एक बच्चा हुआ। हालांकि जल्द ही, ये मामला प्रतिभा और कृति के बीच एक बड़े विवाद में बदल गया और प्रतिभा ने कृति की कॉल रिकॉर्डिंग भी लीक कर दी थी।
Ajju 0008 Viral Video: अज्जू ने कृति के लिए अपनी मां पर उठाया हाथ
View this post on Instagram
हालांकि अब हाल ही में वायरल हुए वीडियो में ये देखा जा सकता है कि अज्जू अपनी बहन को बहुत फालतू बातें बोलते दिखाई दे रहा हैं और तो और उनकी बहन ने वीडियो में ये दावा भी किया है कि अज्जू ने किर्ती की वजह से अपनी मां पर हाथ भी उठाया है। आपको बता दें कि कृति मेहरा और अज्जू ने अब तक खुद के रिलेशन को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन उन दोनों को आए दिन एक साथ स्पॉट किया जाता था। जिसके बाद ये अटकले तेज़ हो गई थी कि शादी शुदा होने के बावजूद भी अज्जू अपनी दोस्त कृति को डेट कर रहा है।
Pratibha Soni Filed A FIR: कृति मेहरा पर प्रतिभा सोनी ने दर्ज कराई FIR

हालांकि पिछले ही साल प्रतिभा सोनी ने अपने पति अज्जू और उसकी व्यूमर्ड गर्लफ्रेंड कृति मेहरा के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी। दोनों पर गुड़गांव के सेक्टर 55 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। प्रतिभा ने कहा था कि कृति मेहरा की वजह से उनका पति यानि कि अज्जू उन्हें मारता है और बहुत ही गलत तरीके से उनके साथ व्यवहार करता है। इसी के साथ प्रतिभा ने ये भी कहा था कि उसे दोनों मिलकर परेशान करते थे। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब उन्हें पहली बार अपने पति की बेवफाई के बारे में पता चला तो उनका दिल टूट गया था।
Ajju 0008 Controversy: कृति की वजह से अज्जू तोड़ने चला अपना परिवार?

प्रतिभा सोनी ने अज्जू 0008 पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाए थे और कई बार उन्होंने ये कहा था कि अज्जू उनके साथ ये सारी चीजें सिर्फ कृति के लिए कर रहा है। लेकिन अब बात इतनी बढ़ गई है कि अज्जू ने अपने घरवालों को मारना और उन्हे परेशान करना भी शुरू कर दिया है और वो भी बस कृति मेहरा की वजह से। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को अब तक कबूला नहीं है, लेकिन हालातों को देखकर तो यही लग रहा है कि अज्जू और कृति के बीच अभी भी कुछ तो ऐसा है, जो कि अज्जू को अपना घर तोड़ने पर मजबूर कर रहा है।
Read More: Amitabh Bachchan को अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानें महानायक को सता रही है किस बात की चिंता?


Download Android App
Download iOS App




