Amitabh Bachchan Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और महानायक Amitabh Bachchan को लेकर हाल ही में खबर सामने आई थी कि वो अस्पताल में भर्ती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें 16 मई से मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट बताया जा रहा है। वहीं इस बात का दावा एंटरटेंमेंट जर्नलिस्ट Vickey Lalwani ने भी किया है।
Amitabh Bachchan In Hospital: अस्पताल की ए-विंग में भर्ती हैं अमिताभ बच्चन

रिपोर्ट में कहा गया कि काफी कोशिशों के बाद पता चला कि अमिताभ बच्चन अस्पताल की ए-विंग की तीसरी मंजिल पर भर्ती हैं। वहीं, मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे उनके बेटे Abhishek Bachchan भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि बिग बी पेट से जुड़ी समस्या से परेशान हैं और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
Amitabh Bachchan News: फैंस को लेकर जताई चिंता

इन खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर फैंस के साथ मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने Tumblr पर पोस्ट की गई तस्वीरों में अपने चाहने वालों को ग्रीट करते हुए नजर आए। अपने ब्लॉग में बिग बी ने लिखा कि जब वह घर से बाहर निकलकर अपने शुभचिंतकों से मिलने जाते हैं, तो उनके मन में हमेशा यह चिंता रहती है कि क्या फैंस वहां मौजूद होंगे और क्या वे पहले की तरह उनका स्वागत करेंगे।
उन्होंने आगे लिखा कि, ‘जैसे ही लोगों की आवाजें और जयकारे सुनाई देते हैं, उनके अंदर नई ऊर्जा आ जाती है।’ उन्होंने फैंस के प्यार को “प्रेमपूर्ण घुसपैठ” बताया और कहा कि लोगों के चेहरों पर खुशी देखकर उन्हें बेहद सुकून मिलता है।
Amitabh Bachchan Health Update: फैंस के प्यार को बताया आशीर्वाद
-1779247326071.webp)
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बुजुर्गों और छोटे बच्चों का भी जिक्र किया, जो उनसे मिलने आते हैं। उन्होंने लिखा कि कई छोटे बच्चों को शायद यह भी नहीं पता होता कि क्या हो रहा है, लेकिन उनका मासूम प्यार दिल छू लेने वाला होता है। बिग बी ने अपने चाहने वालों के इस प्यार और समर्थन को भगवान का आशीर्वाद बताते हुए इश्वर का धन्यवाद भी किया।
Read More: क्या टूटने वाला है सपना चौधरी का Veer Sahu से रिश्ता!, एक्ट्रेस के वायरल बयान से अटकलें हुईं तेज़


Download Android App
Download iOS App




