Sapna Chaudhary And Veer Sahu Divorce: हरियाणवी डांसर, सिंगर और एक्ट्रेस सपना चौधरी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादी और पति वीर साहू को लेकर कुछ ऐसे बयान दिए, जिनके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोगों को लगने लगा है कि शायद उनकी शादी शुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
Sapna Chaudhary News: शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा तेज

सपना चौधरी ने वीर साहू के साथ अपनी शादी को काफी पर्सनल रखा था। उन्होंने अचानक कुछ तस्वीरें शेयर कर के अपने रिश्ते की जानकारी दी थी। आज सपना दो बेटों की मां हैं, लेकिन उन्होंने अपने बच्चों को हमेशा मीडिया और लाइमलाइट से दूर रखा है। अब तक उन्होंने अपने बच्चों का चेहरा भी ऑफिशियल तौर पर नहीं दिखाया है। इसी बीच हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सपना ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
Sapna Chaudhry Love: “मां जैसा प्यार कभी महसूस नहीं हुआ”

एक मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में सपना चौधरी ने कहा है कि पति-पत्नी के रूप में वो और वीर साहू अपना रिश्ता अच्छी तरह निभा रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी वैसा प्यार महसूस नहीं किया जैसा उन्हें अपनी मां से मिला। सपना ने कहा कि उनके अनुसार असली प्यार वह होता है जो आत्मा को छू जाए और ऐसा एहसास उन्हें सिर्फ अपनी मां से मिला है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह और उनके पति दोनों अपने रिश्ते की जिम्मेदारियां अच्छे से निभा रहे हैं और उनके दो बच्चे भी हैं।
Sapna Chaudhary On Life: पति से झगड़े पर क्या बोलीं सपना?

इंटरव्यू के दौरान जब सपना से पूछा गया कि पति से लड़ाई होने पर पहले कौन मनाता है, तो उन्होंने बेहद बेबाक अंदाज में जवाब दिया। सपना ने कहा कि उनके पास इस तरह की बातों के लिए समय नहीं होता। उन्होंने बताया कि दोनों की सोच अक्सर अलग होती है और वह अपनी राय साफ तौर पर रखकर आगे बढ़ जाती हैं। सपना ने कहा कि वह हर बात सुनने या बहस करने में विश्वास नहीं रखतीं। अगर किसी बात का हल निकल जाए तो ठीक, वरना वह वहां से हट जाना बेहतर समझती हैं।
Sapna Chaudhary And Veer Sahu Divorce: गुपचुप तरीके से की थी शादी

सपना चौधरी हरियाणवी डांस और स्टेज परफॉर्मेंस के जरिए देशभर में पॉपुलर हुई थीं। आज वह कई राज्यों में लाइव शो करती हैं और अभिनय की दुनिया में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। इसके अलावा टीवी शोज में भी वह नजर आ चुकी हैं, उन्होंने वीर साहू से चुपचाप शादी की थी। वीर साहू हरियाणवी इंडस्ट्री के जाने-माने गायक, गीतकार, संगीतकार और एक्टर हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं, लेकिन सपना के हालिया बयान ने उनके रिश्ते को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।


Download Android App
Download iOS App




