बेंगलुरु हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बाइक को मारी टक्कर फिर कैंटर में भीड़ी कार, 7 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत

Summary :

Bengaluru National Highway Accident: कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिले के होसकोटे तालुक के एम. सत्यवारा गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यह दुर्घटना होस्कोटे-डाबास्पेटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई और इसमें एक कैंटर ट्रक, एक मोटरसाइकिल और एक एक्सयूवी कार की टक्कर हो गई है। बता दें कि कोलार से देवनहल्ली की ओर जा रही कार ने पहले अपने आगे चल रही एक बाइक से टकरा गई उसके बाद चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार एक कैंटर ट्रक से जा टकराई, जिसमें सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। Bengaluru National Highway Accident पुलिस की…

Bengaluru National Highway Accident: कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिले के होसकोटे तालुक के एम. सत्यवारा गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यह दुर्घटना होस्कोटे-डाबास्पेटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई और इसमें एक कैंटर ट्रक, एक मोटरसाइकिल और एक एक्सयूवी कार की टक्कर हो गई है। बता दें कि कोलार से देवनहल्ली की ओर जा रही कार ने पहले अपने आगे चल रही एक बाइक से टकरा गई उसके बाद चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार एक कैंटर ट्रक से जा टकराई, जिसमें सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Bengaluru National Highway Accident

 Bengaluru National Highway Accident
Bengaluru National Highway Accident

पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, पहले कार में सवार छह लोगों और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी छह मृतक बेंगलुरु के कोथनूर के निवासी थे। घटनास्थल का दौरा करने वाले आईजीपी (सेंट्रल) लाभू राम ने बताया कि सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई है। वाहनों को हाइवे से हटा दिया है और शवों को अस्पताल भेज दिया है।

Bengaluru Road Accident

Bengaluru National Highway Accident
Bengaluru National Highway Accident

मृतकों में से छह लोगों के शवों की पहचान कर ली गई है। हम उनके परिवार और परिजनों से संपर्क करेंगे और आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे। एक अन्य मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि जांच चल रही है कि क्या वाहन चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। अभी इस संबंध में जानकारी शेयर नहीं की है। दुर्घटना के बाद, ट्रक और बाइक डिवाइडर को पार करके सड़क के दूसरी ओर गिर गए, जबकि बुरी तरह क्षतिग्रस्त एक्सयूवी उस स्थान से लगभग 500 मीटर दूर जाकर रुक गई जहां वे गिरे थे।

Canter Truck Crash

 Bengaluru National Highway Accident
Bengaluru National Highway Accident

सुलिबेले पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। बेंगलुरु ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत ने भी दुर्घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण सड़क हादसा हुआ है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है।

ALSO READ: जानबूझकर हुआ अहमदाबाद विमान हादसा, पायलट ने बंद किए थे फ्यूल कंट्रोल स्विच, इटैलियन अखबार का चौंकाने वाला दावा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।