Bengaluru Stampede : विराट कोहली के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Summary :

विराट कोहली के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

बेंगलुरु के रहने वाले एचएम वेंकटेश नाम के एक व्यक्ति ने टीम इंडिया और RCB के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ भी FIR दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में इस संबंध में लिखित शिकायत दी है.

Bangalore stampede accident: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 3 जून को अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. इस ऐतिहासिक जीत के बाद बेंगलुरु में जबरदस्त उत्साह देखा गया. टीम के बेंगलुरु लौटने पर हजारों फैंस सड़कों पर उमड़ पड़े.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टीम के लौटने के बाद बेंगलुरु में विजय जुलूस निकाला गया. पहले विधान सभा के बाहर सरकार ने टीम के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया और फिर टीम एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंची. इस दौरान स्टेडियम के बाहर पहले से भारी भीड़ मौजूद थी. अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई. इस हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि लगभग 50 लोग घायल हो गए. ऐसे में अब इस मामले में क्रिकेटर विराट कोहली के खिलाफ भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.

RCB प्रबंधन और इवेंट कंपनी पर केस दर्ज

हादसे के बाद राज्य सरकार ने इसकी जिम्मेदारी RCB प्रबंधन, कर्नाटक क्रिकेट संघ और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA पर डालते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई की. कब्बन पार्क पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनमें RCB के मार्केटिंग और रेवेन्यू ऑफिसर निखिल सोसाले, उनके साथी सुमंत, DNA कंपनी के मैनेजर किरण और सहयोगी मैथ्यू शामिल हैं. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Bangalore stampede accident:

विराट कोहली के खिलाफ भी शिकायत

इस पूरे मामले में अब एक नया मोड़ आया है. बेंगलुरु के रहने वाले एचएम वेंकटेश नाम के एक व्यक्ति ने टीम इंडिया और RCB के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ भी FIR दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में इस संबंध में लिखित शिकायत दी है. उनका आरोप है कि कोहली जैसे लोकप्रिय व्यक्ति को इस कार्यक्रम को लेकर अधिक सावधानी बरतनी चाहिए थी.

G-7 की बैठक में साथ दिखेंगे मोदी और ट्रंप, कनाडा के पीएम ने फोन कर दिया न्योता

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने पुष्टि की है कि वेंकटेश की ओर से मिली शिकायत को पहले से दर्ज मामले में जोड़ा जाएगा और उचित कानूनी प्रक्रिया के तहत उस पर विचार किया जाएगा. फिलहाल पुलिस मुख्य रूप से इवेंट आयोजकों और टीम प्रबंधन की भूमिका की जांच कर रही है.

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।