पबजी गेम बेहद ही कम वक्त में देश के युवाओं के बीच बहुत अधिक लोकप्रिय होने वाले गेम्स में से एक था। जिसे केंद्र सरकार द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर भारत में बैन कर दिया गया था। लेकिन पबजी बहुत ही जल्द देश में वापसी करने जा रही है, वहीं अब कंपनी ने इसको लेकर एक टीजर वीडियो भी जारी किया है।
पबजी गेम के डेवलपर्स ने इस गेम के ऑफीशियल हैंडल पर एक टीजर जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि “ऑल न्यू पबजी मोबाइल भारत में आ रहा है, अपने सभी दोस्तों से इसे शेयर करें।” वहीं टॉक एस्पोर्ट्स की रिपोर्ट की मानें तो नए पबजी मोबाइल गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन टैपटैप स्टोर पर अवेलेबल है। प्री-रजिस्ट्रेशन आईओएस और एंड्रॉइड दोनों प्लेटफॉर्म्स के यूजर्स के लिए अवेलेबल है, अगर आप भी पबजी मोबाइल इंडिया के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो इसके लिए टैपटैप कम्युनिटी का मेंबर बनना होगा।
बता दें कि हाल ही में दक्षिण कोरिया की कंपनी KRAFTON ने ऐलान किया था की वह सुरक्षा और गोपनीयता संबंधी चिंताओं को कम करने के लिए एक नया गेम PUBG मोबाइल भारत के लिए बनाने जा रहें हैं। पिछले हफ्ते, KRAFTON ने Azure पर गेम को होस्ट करने के लिए Microsoft के साथ एक ग्लोबल एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए। कंपनी ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के डेटा की गोपनीयता और सुरक्षा कंपनी की पहली प्राथमिकता है। कंपनी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारतीय यूजर्स की व्यक्तिगत पहचान रखने वाली स्टोरेज प्रणालियों पर नियमित ऑडिट और सत्यापन करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि उनका डेटा सुरक्षित रूप से रहे।


Download Android App
Download iOS App



