Mukhtar Ansari Postmortem Report: माफिया से नेता बने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है। इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि कार्डियक अरेस्ट से मुख्तार की मौत हुई थी। इसके लेकर राजनीति भी गरमा गई थी। पक्ष-विपक्ष के लिए आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा था।
Highlights:
- मुख्तार अंसारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई
- कार्डियक अरेस्ट से हुई थी मौत
- मुख्तार अंसारी का शव कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया
मुख्तार अंसारी का शव कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया
शव कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को गाजीपुर जिले के उनके पैतृक निवास युसूफपुर मोहम्मदाबाद के निकट कालीबाग स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि इससे पहले मुख्तार के पैतृक आवास से सुबह के समय जनाजा निकाला गया जिसमें उनके सांसद भाई अफजाल अंसारी, पुत्र उमर अंसारी और भतीजे विधायक सुहेब अंसारी समेत परिवार के सदस्य तथा समर्थक शामिल रहे। उनके बड़े भाई एवं पूर्व विधायक सिगबतुल्लाह अंसारी समेत परिवार और रिश्तेदार भी जनाजे में शामिल हुए।
मुख्तार के पैतृक आवास के निकट मैदान में भी नमाज पढ़ी गई
इस दौरान भीड़ ने नारे भी लगाये। अफजाल अंसारी ने कब्रिस्तान पहुंचकर लोगों को समझाया कि भीड़ एकत्र न करें और शांति बनाये रखने की अपील की। बाद में सिगबतुल्लाह भी वहां पहुंचे। जनाजे की नमाजों के बाद कालीबाग कब्रिस्तान में अंसारी का शव दफनाया गया। सबसे पहले, मुख्तार के पैतृक आवास के निकट मैदान में भी नमाज पढ़ी गई। बाद में भी नमाज अदा की गयी।


Download Android App
Download iOS App



