लोकसभा चुनाव के नतीजों में उत्तराखंड में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। उत्तराखंड की टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार माला राज्य लक्ष्मी शाह ने जीत दर्ज कर ली है।
- उत्तराखंड में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है
- टिहरी सीट से भाजपा उम्मीदवार माला राज्य लक्ष्मी ने जीत दर्ज की है
- माला राज्य लक्ष्मी शाह ने 3 लाख मतों के अंतर से जीत हासिल की
3 लाख मतों के अंतर से जीतीं माला
भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने 3 लाख मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने टिहरी से कांग्रेस उम्मीदवार जोत सिंह गुनसोला और निर्दलीय उम्मीदवार बॉबी पंवार दोनों को एक बड़ी शिकस्त दी है। अब राज्य की पांच में से अन्य दो सीटें पौड़ी और हरिद्वार पर सभी की नजरें हैं। यहां से भी भाजपा आगे चल रही है। पौड़ी से भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी और हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत बढ़त बनाए हुए हैं।
BJP ने मनाया जश्न
इसी बीच देहरादून भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता को बधाई दी। इसके अलावा भाजपा के पांचों उम्मीदवारों को भी शुभकामनाएं दी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



