छपरा: बिहार के छपरा जिले के एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ विद्यालय की एक छात्रा के साथ गैंगरेप व ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज हुआ है। मामले में विद्यालय के प्रिंसिपल के साथ ही 2 शिक्षक और 15 छात्र पर गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इनमें से 4 को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें प्रिंसिपल, 2 छात्र और 1 शिक्षक शामिल हैं। उक्त जानकारी सारण एसपी ने दी है. नाबालिग़ छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसके साथ स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षक तथा छात्रों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की गई है। इसे लेकर नाबालिग छात्रा ने स्थानीय एकमा थाने में शिकायत देकर स्कूल के प्रिंसिपल, दो शिक्षकों तथा पंद्रह छात्रों के ऊपर ब्लैकमेल करके सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है।
एकमा थाना के परसा गढ़ स्थित दिपेश्वर विद्या निकेतन के दसवीं कक्षा की छात्रा ने शिकायत में कहा है कि दिसम्बर 2017 में उसके साथ उसी के क्लास के एक युवक ने दुष्कर्म किया। उसके बाद उसी की ब्लैकमेलिंग कर क्लास के चार-पांच युवकों के अलावा दो शिक्षकों और प्रिंसिपल ने भी छात्रा का यौन शोषण किया।
छात्रा ने बताया कि यह सिलसिला पिछले छह महीने से चलता आ रहा था। 13 वर्षीय छात्रा ने अपने पिता के साथ शुक्रवार को एकमा थाने में पहुंचकर थानेदार अनुज कुमार सिंह को जब अपनी आप बीती सुनाई तो थानाप्रभारी के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसकी सूचना महिला थाने को देकर छात्रा का बयान दर्ज किया गया। महिला थानाप्रभारी ने छात्रा को अपने साथ ले जाकर छपरा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करवाया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन ने मेडिकल बोर्ड का गठन कर नाबालिग की जांच करवाई। वहीं सारण के एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने अपने दल बल के साथ एकमा थाना के परसा गढ़ के दिपेश्वर बिद्या निकेतन पहुंचकर स्कूल के प्रिंसिपल दो शिक्षकों तथा दो छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। मामले के अन्य 14 आरोपी फरार हैं जिसको लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



