बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेल भेजने की जिम्मेदारी अलकायदा नाम के ग्रुप ने ली है। धमकी भरा मेल मिलने पर पटना पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। 16 जुलाई को पटना स्थित सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला था। इस मामले में सचिवालाय थाना के थानेदार संजीव कुमार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया। साथ ही पुलिस संबंधित मेल आईडी के बारे में पता लगा रही है।
Highlight :
- CM नीतीश कुमार के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली
- मेल भेजने की जिम्मेदारी अलकायदा नाम के ग्रुप ने ली है
- धमकी भरा मेल मिलने पर पटना पुलिस अलर्ट मोड पर आई
सीएमओ को बम से उड़ाने की मिली धमकी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेल भेजने की जिम्मेदारी अलकायदा नाम के ग्रुप ने ली है। धमकी भरा मेल मिलने पर पटना पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। 16 जुलाई को पटना स्थित सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला था। पुलिस और एटीएस मेल को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है, साथ ही यह चेक किया जा रहा है कि जिस मेल आईडी से सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, क्या यह सच में अलकायदा ग्रुप की ओर से भेजी गई है।
पुलिस के साथ ATS भी इस मामले की जांच कर रही है
पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, अज्ञात के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 351 (4), (3) और 66 (एफ) आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, बिहार पुलिस सचिवालय की छानबीन कर रही है। धमकी वाला यह मेल achw700@gmail.com से भेजा गया है। बिहार पुलिस के साथ एटीएस भी इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस और एटीएस मेल को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है, साथ ही यह चेक किया जा रहा है कि जिस मेल आईडी से सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, क्या यह सच में अलकायदा ग्रुप की ओर से भेजी गई है या फिर किसी की शरारत है।
कुछ महीने पहले स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी
मालूम हो कि कुछ महीने पहले दिल्ली-एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इससे हड़कंप मच गया था। इसके बाद तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश के कानपुर, मध्य प्रदेश के इंदौर समेत कई शहरों में धमकी भरे मेल मिले थे, जिसे बाद में पुलिस ने फर्जी बताया था।


Download Android App
Download iOS App



