बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग में बड़ा बदलाव, अजय कुमार पासवान को मिली कमान

Summary :

पटना/नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल का दौर जारी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग की कमान अब अजय कुमार पासवान को सौंप दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा 4 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि, “कांग्रेस अध्यक्ष ने अजय कुमार पासवान को तत्काल प्रभाव से बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया और प्रचार विभाग का अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।” कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सहमति के बाद यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव…

पटना/नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल का दौर जारी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग की कमान अब अजय कुमार पासवान को सौंप दी है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा 4 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि, “कांग्रेस अध्यक्ष ने अजय कुमार पासवान को तत्काल प्रभाव से बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया और प्रचार विभाग का अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।”

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सहमति के बाद यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अजय कुमार पासवान अब तक मीडिया एवं प्रचार विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे राजेश राठौड़ की जगह यह दायित्व निभाएंगे। राजेश राठौड़ लंबे समय से पार्टी के मीडिया विभाग का नेतृत्व कर रहे थे।

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। हाल ही में पार्टी ने मीडिया विभाग का नए सिरे से गठन करते हुए विभिन्न पदों पर नए नेताओं को जिम्मेदारी दी थी। अब विभाग के शीर्ष पद पर भी बदलाव कर दिया गया है, जिसे चुनावी रणनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

नए चेयरपर्सन के तौर पर अजय कुमार पासवान के सामने बड़ी चुनौती होगी। उन्हें पार्टी की गतिविधियों, कार्यक्रमों, नीतियों और मौजूदा राजनीतिक मुद्दों पर कांग्रेस का पक्ष मीडिया में प्रभावी तरीके से रखना होगा। साथ ही, विपक्ष के हमलों का जवाब और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी होगी।

बता दें कि कांग्रेस आलाकमान इन दिनों कई राज्यों में संगठन को नए सिरे से मजबूत करने में जुटा है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में भी बड़ा बदलाव करते हुए अजय राय को हटाकर विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

–आईएएनएस

एससीएच/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.