Hanuman Ansh Telugu Release: तेलुगू वर्ज़न में रिलीज होने को तैयार है ‘हनुमान अंश’, जानें किस प्रोडक्शन हाउस में बनेगी फिल्म?

Summary :

संत नीम करौली बाबा से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने महज 2 करोड़ रुपये के बजट में दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर बड़ी सफलता हासिल की है। हिंदी में शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म का तेलुगु वर्जन 9 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म ने 56 दिनों में 414.06 करोड़ रुपये का ग्लोबल ग्रॉस कलेक्शन किया है और अब मेकर्स को दक्षिण भारत से भी बड़ी उम्मीदें हैं।

संत नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कई बड़ा प्रदर्शन किया है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर के सभी को चौंका दिया। हिंदी दर्शकों से जबरदस्त रिेक्शन मिलने के बाद अब फिल्म को तेलुगु भाषा में भी रिलीज करने की तैयारी है।

शुरुआत धीमी, फिर तेजी से बढ़ी कमाई

Hanuman Ansh Box Office
Hanuman Ansh Box Office (Source: Google)

‘हनुमान अंश’ जब सिनेमाघरों में आई थी, तब इसके शुरुआती दो हफ्ते कुछ खास नहीं रहे। फिल्म की कमाई धीमी थी और इसे लेकर दर्शकों में भी ज्यादा चर्चा नहीं थी। लेकिन इसके बाद फिल्म की कहानी और सब्जैक्ट को लेकर दर्शकों के बीच पॉज़ीटिव माहौल बनना शुरू हुआ। फिर धीरे-धीरे सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ने लगी और फिल्म की कमाई में भी लगातार उछाल आया। देखते ही देखते ‘हनुमान अंश’ साल की सबसे ज्यादा पॉपुलर सरप्राइज हिट फिल्मों में शामिल हो गई।

Hanuman Ansh Telugu Release: 9 अक्टूबर को तेलुगु में रिलीज होगी फिल्म

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

ऐसे में फिल्म की पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने इसे बाकी भाषाओं में भी दर्शकों तक पहुंचाने का फैसला किया है। होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी तेलुगु रिलीज की अनाउंसमेंट की है। मेकर्स के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ का तेलुगु वर्जन 9 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा। अब तेलुगु दर्शक भी बड़े पर्दे पर फिल्म का आध्यात्मिक बैकग्राउंड और इमोशनल कहानी एक्सपीरिएंस कर सकेंगे।

कौन-कौन है फिल्म में?

Star Cast Of Hanuman Ansh Film
Star Cast Of Hanuman Ansh Film (Source: Google)

फिल्म में संत नीम करौली बाबा का रोल एक्टर शोभिनव सत्या ने निभाया है। वहीं फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। इसके अलावा, फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी रागिनी सोना, अनुप्रिया नागर और नम्रता जी. सिंह ने संभाली है।

414 करोड़ से ज्यादा का ग्लोबल कलेक्शन

Hanuman Ansh worldwide box office collection
Hanuman Ansh worldwide box office collection (Source: Google)

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 56 दिनों में ‘हनुमान अंश’ ने दुनियाभर में 414.06 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। भारत में भी फिल्म की कमाई 317 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुकी है। अब फिल्म के तेलुगु वर्जन से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं, ऐसे में हिंदी मार्केट में बड़ी सफलता हासिल करने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि तेलुगु दर्शक फिल्म को कितना पसंद करते हैं और क्या यह साउथ इंडिया बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी सक्सेस की नई कहानी लिख पाएगी या नहीं।

Read More: Fahadh Faasil Statement: Pushpa स्टार Fahadh Faasil ने दिया कॉन्ट्रोवर्शियल बयान, पत्नी को लेकर कह डाली ये बात

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।