बिहार के गोविंदगंज में बाढ़ संकट के बीच सरकार और प्रशासन सक्रिय, विपक्ष नदारद : राजू तिवारी

Summary :

मोतिहारी, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ और राहत कार्यों को लेकर लोजपा (रामविलास) के विधायक राजू तिवारी ने शुक्रवार को स्थानीय परिसदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति, प्रभावित लोगों तक पहुंचाई जा रही राहत सामग्री और प्रशासन की ओर से किए जा रहे बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राजू तिवारी ने संकट की इस घड़ी में प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति…

मोतिहारी, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ और राहत कार्यों को लेकर लोजपा (रामविलास) के विधायक राजू तिवारी ने शुक्रवार को स्थानीय परिसदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति, प्रभावित लोगों तक पहुंचाई जा रही राहत सामग्री और प्रशासन की ओर से किए जा रहे बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी दी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राजू तिवारी ने संकट की इस घड़ी में प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति के दौरान स्थानीय प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है। प्रभावित इलाकों में समय पर राहत सामग्री और जरूरी सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को किसी तरह की परेशानी न हो।

विधायक ने कहा कि बाढ़ के दौरान राहत और बचाव कार्यों में स्थानीय स्तर पर युवाओं की भागीदारी भी महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय युवाओं के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है।

राजू तिवारी ने विपक्ष और नेता प्रतिपक्ष की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “हम अपने काम की बात करते हैं। कुछ लोग सिर्फ एक्स पोस्ट करने की राजनीति करते हैं। जब विधानसभा का सत्र चलता है, तो वे विधानसभा से गायब रहते हैं। उचित मंच होने के बावजूद नेता प्रतिपक्ष के तौर पर हमने अब तक उनकी कोई भूमिका नहीं देखी है।”

उन्होंने कहा कि जब-जब विधानसभा का सत्र चलता है, संबंधित नेता कभी विदेश तो कभी किसी अन्य स्थान पर चले जाते हैं। राजू तिवारी ने कहा कि बाढ़ के दौरान भी उनके क्षेत्र में उनकी सक्रियता दिखाई नहीं दी।

विधायक ने कहा कि लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान बाढ़ प्रभावित इलाकों का लगातार दौरा कर रहे हैं। उनके अनुसार, चिराग पासवान अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर का करीब छह बार दौरा कर चुके हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता लगातार बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर राहत कार्यों में सहयोग कर रहे हैं।

राजू तिवारी ने कहा कि आने वाले दिनों में भी बाढ़ प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने और राहत कार्यों को जारी रखने पर जोर दिया जाएगा।

–आईएएनएस

एसएके/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.