बिहार में एक-एक माफिया का हिसाब-किताब किया जाएगा : मृत्युंजय तिवारी

Summary :

पटना, 7 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने शनिवार को बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की बातें उनके मुंह से अच्छी नहीं लगती है। जनता वह दौर नहीं भूली है जब उनकी सरकारों में गुंड़ों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त था। पटना में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में राजद की सरकार में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिलता था। तेजस्वी यादव अपराधियों में जाति ढूंढ रहे हैं। अपराधी की कोई जाति नहीं होती है, अपराधी सिर्फ अपराधी होता…

पटना, 7 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने शनिवार को बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की बातें उनके मुंह से अच्छी नहीं लगती है। जनता वह दौर नहीं भूली है जब उनकी सरकारों में गुंड़ों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त था।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में राजद की सरकार में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिलता था। तेजस्वी यादव अपराधियों में जाति ढूंढ रहे हैं। अपराधी की कोई जाति नहीं होती है, अपराधी सिर्फ अपराधी होता है। सम्राट सरकार की पुलिस पर कोई अपराधी गोली चलाएगा तो उसे, उसी भाषा में जवाब मिलेगा। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि अपराधी यो तो अपराध छोड़ें नहीं तो बिहार छोड़ दें अन्यथा कार्रवाई जरूर होगी। एक-एक माफिया का हिसाब किताब बराबर किया जाएगा। कानून का राज स्थापित होकर रहेगा।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के द्वारा केंद्र सरकार की आलोचना करने पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या उन्हें भारत की सामाजिक एकता का मतलब भी पता है? उन्हें भारत की संस्कृति और सामाजिक एकता के बारे में क्या पता होगा? उन्हें अब आराम करना चाहिए। अगर उनका सपना अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाने का है, तो यह कभी पूरा नहीं होने वाला। राहुल गांधी वर्तमान में विपक्ष के नेता हैं, अगले चुनाव में वे नेता विपक्ष की भूमिका में भी नहीं रह पाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह लोग सनानत संस्कृति के विरोधी हैं। भारत की एकता व अखंडता बरकरार है और किसी भी कीमत पर कायम रहेगी, सोनिया गांधी को ज्ञान देने की जरूरत नहीं है।

ममता बनर्जी की पार्टी एआईटीसी सांसद अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर भाजपा नेता ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उन पर हमला कौन करेगा? वे खुद हमलावरों के साथ घूमते थे और भाजपा नेताओं पर हमले करवाते थे। अब इस पर रोने-धोने का कोई मतलब नहीं है। यह लोग सत्ता में किस तरह से अराजकता लाए थे, किसी से छिपा नहीं है। बंगाल की जनता ने यह सब अपनी आंखों से देखा है।

राहुल गांधी के आवास पर दीपावली मिलन समारोह को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि वे दीपावली पर मिलन क्या करेंगे? रामलीला मैदान में उनकी रैली फ्लॉप हो गई। सांत्वाना देने लोग जा रहे हैं, राहुल गांधी बैचेन आत्मा है, उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें। जनता हर जगह रिजेक्ट कर रही है, वोट चोरी का जो कैसेट वे बजा रहे थे, लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ उसका जवाब है। अब राहुल गांधी को चिंता इस बात की है कि कांग्रेस को यूपी में सपा के मुखिया कितना सीट देंगे, इसीलिए दीपावली मिलन कर रहे हैं।

वोटर लिस्ट से बाहर हुए लोगों को आयोग की ओर से एक और मौका दिए जाने पर भाजपा नेता ने कहा कि चुनाव आयोग समय-समय पर पूरी व्यवस्था का आकलन करती है, समीक्षा करती है और जहां भी कमी महसूस होती है, कमी को ठीक करती है। चुनाव आयोग की प्रथामिकता है कि भारतीय नागरिक वोटर बनें, वोट का अधिकार रखे और आयोग इसी के तहत काम करती है।

कॉकरोच जनता पार्टी के मार्च को लेकर उन्होंने कहा कि यह लोग देशविरोधी ताकतों से मिले हुए हैं। इनका पहला बार प्रदर्शन हुआ तो सरकार ने उनकी बातों को माना और कार्रवाई की। अब जनता भी जान चुकी है कि यह कॉकरोच सिर्फ उपद्रव फैलाते हैं, इनका राजनीतिक एजेंडा कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार को अस्थिर करना है।

–आईएएनएस

डीकेएम/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.