बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Summary :

Bihar Police Constable: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण के तहत रविवार को परीक्षा के दौरान कथित तौर पर कदाचार करने के आरोप में तीन उम्मीदवारों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कदाचार करने के आरोप में तीन उम्मीदवार गिरफ्तार  धोखाधड़ी करने के आरोप में पांच उम्मीदवारों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए हैं  21,391 पदों पर चयन के लिए सात अगस्त से शुरू हुई यह परीक्षा 28 अगस्त तक हो रही परीक्षा  बिहार पुलिस द्वारा रविवार को जारी एक बयान के अनुसार पुलिस ने रविवार को परीक्षा के…

bihar Police Constanbles

Bihar Police Constable: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण के तहत रविवार को परीक्षा के दौरान कथित तौर पर कदाचार करने के आरोप में तीन उम्मीदवारों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

  • बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कदाचार करने के आरोप में तीन उम्मीदवार गिरफ्तार 
  • धोखाधड़ी करने के आरोप में पांच उम्मीदवारों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए हैं 
  • 21,391 पदों पर चयन के लिए सात अगस्त से शुरू हुई यह परीक्षा 28 अगस्त तक हो रही परीक्षा 

बिहार पुलिस द्वारा रविवार को जारी एक बयान के अनुसार पुलिस ने रविवार को परीक्षा के दौरान कथित तौर पर धोखाधड़ी करने के आरोप में पांच उम्मीदवारों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए हैं। उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पश्चिम चंपारण में एक उम्मीदवार के दस्तावेजों में पाई गईं कुछ विसंगतियां

बयान के मुताबिक इसके अलावा एक उम्मीदवार को पश्चिम चंपारण जिले के एक केंद्र से निष्कासित कर दिया गया क्योंकि उसके दस्तावेजों में कुछ विसंगतियां पाई गईं। बयान में कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए उम्मीदवारों में दो सहरसा और एक भागलपुर जिले से हैं। बिहार पुलिस में ‘सिपाही’ के 21,391 पदों पर चयन के लिए सात अगस्त से शुरू हुई यह परीक्षा 28 अगस्त तक जारी रहेगी । इस परीक्षा में कुल 17.87 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News