बिहार विधान परिषद चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, डॉ. मदन मोहन झा दरभंगा शिक्षक सीट से लड़ेंगे चुनाव

Summary :

पटना, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की द्विवार्षिक चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा को उम्मीदवार बनाया गया है। उम्मीदवार बनाए जाने के बाद डॉ. मदन मोहन झा ने आईएएनएस से बातचीत में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं और पदाधिकारियों ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि…

पटना, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की द्विवार्षिक चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा को उम्मीदवार बनाया गया है।

उम्मीदवार बनाए जाने के बाद डॉ. मदन मोहन झा ने आईएएनएस से बातचीत में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं और पदाधिकारियों ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के इस भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि इससे पहले जब उन्होंने चुनाव लड़ा था, तब सहयोगी दलों ने उनका साथ दिया था। इस बार भी सहयोगी दलों का समर्थन मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और आगे की तस्वीर क्या होगी।

उन्होंने कहा कि अभी सभी प्रत्याशियों के नाम स्पष्ट नहीं हैं। एनडीए की ओर से भी चुनाव को लेकर अभी तक खुलकर कुछ नहीं कहा गया है। ऐसे में फिलहाल चुनावी स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार करना चाहिए।

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव होना है। इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, तिरहुत, दरभंगा और कोसी सीट शामिल हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, सारण, तिरहुत और दरभंगा सीट पर चुनाव होना है।

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार छह अक्टूबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद 23 अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. मदन मोहन झा, कोसी स्नातक से मनोज कुमार जायसवाल, दरभंगा स्नातक से रजनीकांत पाठक, पटना शिक्षक से डॉ. संजय यादव और पटना स्नातक से डॉ. असदुल्लाह खान को उम्मीदवार बनाया गया है।

–आईएएनएस

एसएके/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.