Bio Gas Program: सरकार दे रही ₹10 हजार, खाना पकाने से लेकर फसल में होगा मुनाफा, फटाफट ऐसे करें आवेदन

Summary :

Bio Gas Program: बायो गैस कार्यक्रम (Bio Gas Program) का उद्देश्य खाना पकाने के लिए ईंधन, प्रकाश एवं उपभोक्ताओं की छोटी-छोटी विद्युत जरूरतों को पूरा करने के लिए बायोगैस संयंत्र की स्थापना करके और ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में कमी लाना है। इसके साथ ही सफाई में सुधार, नारी सशक्तिकरण एवं ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम का लाभ लेकर किसान रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद का प्रयोग कर, पैसो की बजट कर सकते है। इसके लिए सरकार लाभार्थियों को आर्थिक सहायता भी प्रदान करेगी। Highlights Bio Gas Program में सरकार दे रही ₹10 हजार Bio Gas…

Bio Gas Program: बायो गैस कार्यक्रम (Bio Gas Program) का उद्देश्य खाना पकाने के लिए ईंधन, प्रकाश एवं उपभोक्ताओं की छोटी-छोटी विद्युत जरूरतों को पूरा करने के लिए बायोगैस संयंत्र की स्थापना करके और ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में कमी लाना है। इसके साथ ही सफाई में सुधार, नारी सशक्तिकरण एवं ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम का लाभ लेकर किसान रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद का प्रयोग कर, पैसो की बजट कर सकते है। इसके लिए सरकार लाभार्थियों को आर्थिक सहायता भी प्रदान करेगी।

Highlights

  • Bio Gas Program में सरकार दे रही ₹10 हजार
  • Bio Gas Program से ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में कमी आएगी 
  • रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद का होगा प्रयोग

लहलहाएगी फसल, ऐसे होगा मुनाफा

Bio Gas Program
Bio Gas Program

जैविक समृद्ध जैव खाद के उत्पादन के लिए बायोगैस संयंत्र से निकला डाइजेस्टड स्लरी, जो खाद का बढ़िया स्रोत है, जिससे किसानों को रासायनिक उर्वरक के इस्तेमाल में कमी लाने से किसानों को लाभ होगा। साथ ही फसल को भी नुकसान होने का खतरा कम जाएगा।

Bio Gas Program में ऐसे मिलेगी वित्तीय सहायता

Bio Gas Program
Bio Gas Program

बायो गैस कार्यक्रम (Bio Gas Program) में सहायता राशि प्राप्त करने के लिए परियोजना के सभी मायनों में योग्य उम्मीदवार को केन्द्रीय वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जारी की जाएगी।

इस आधार पर मिलेंगे इतने पैसे

  1.  लघु बायोगैस संयंत्रों : घन मीटर (1 – 25 घन मीटर प्रति दिन संयंत्र क्षमता के लिए) में संयंत्र के आकार के आधार पर प्रति संयंत्र 9800 रु. से लेकर 70400 रु मिलेंगे।
  2. विद्युत उत्पादन और तापीय अनुप्रयोग : विद्युत उत्पादन के लिए प्रति किलोवाट 35000 रु. से 45000 रु. और तापीय अनुप्रयोग (25 – 2500 घन मीटर प्रति दिन संयंत्र क्षमता) के लिए 17500 रुपये से 22500 रुपये प्रति किलोवाट समतुल्य (पात्र सीएफए पूर्वोत्तर क्षेत्र, द्वीपसमूह, पंजीकृत गौशालाओं और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लाभार्थियों के लिए मानक सीएफए से 20% अधिक होगी)

लघु बायोगैस संयंत्र स्थापना के लिए आवश्यक पात्रता

Bio Gas Program
Bio Gas Program
  • छोटे बायोगैस संयंत्र (1 से 25 वर्ग मीटर) स्थापित करने के लिए लाभार्थी के पास लगभग 50-60 वर्ग मीटर क्षेत्र की अपनी भूमि/स्थान होना चाहिए।
  • गोबर/फीडस्टॉक की उपलब्धता एवं नियमित जल आपूर्ति।
  • बायोगैस के लिए अपने हिस्से का पैसा निवेश करने की वित्तीय क्षमता।

कब तक उठा सकते है इस कार्यक्रम का लाभ

अवधि : वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक

आधिकारिक वेबसाइट : http://biogas.mnre.gov.in

आधिकारिक वेबसाइट : http://biogas.mnre.gov.in

ऐसे करें आवेदन

Bio Gas Program
Bio Gas Program
  • इच्छुक उपयोगकर्ता / लाभार्थी, लघु एवं माध्यम आकार के बायोगैस संयंत्रों के लिए बायोगैस पोर्टल (http://biogas.mnre.gov.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • 25 घन मीटर से 2500 घन मीटर आकार के बायोगैस संयंत्रों के लिए एमएनआरई (MNRE) की प्रशासनिक स्वीकृति के लिए योजना के अनुसार, नामित राज्य कार्यक्रम कार्यान्वयन एजेंसियों के माध्यम से बायोगैस पोर्टल पर प्रस्तुत करने होते हैं।
  • यह योजना राज्यों के कृषि एवं ग्रामीण विकास विभागों और डेयरी सहकारी समितियों द्वारा की जा रही है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk News