भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुछ नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर बैठक की और पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की। सिंह के अलावा आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी कृष्ण गोपाल और पूर्वोत्तर में अपनी पार्टी के मामलों को देखने वाले राम माधव समेत अन्य नेता बैठक के दौरान मौजूद थे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी बैठक में उपस्थित थे।
सूत्रों के अनुसार बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र में राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई। बता दें कि त्रिपुरा में भाजपा के राज्य की जनजाति आबादी के एक धड़े का प्रतिनिधित्व करने वाले इंडीजिनिस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा आईपीएफटी के साथ गठजोड़ करने की संभावना है। बता दें कि ईसाई बहुल राज्यों मेघालय और नगालैंड में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रही है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



