भाजपा पर 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान किया गया कोई बड़ा वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए विपक्षी नेता शरद यादव ने मंगलवार को आगामी चुनाव के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के घोषणा पत्र को ‘वादों की एक और बरसात’ बताया और लोगों से भाजपा को नकारने को कहा।
बिहार की मधेपुरा सीट से राजद के टिकट पर किस्मत आजमा रहे शरद ने एक बयान में कहा कि उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक कॅरियर में कभी ऐसा माहौल नहीं देखा जो उन्होंने 2014 में देखा और अब देख रहे हैं। उन्होंने कहा, ”मैं जनता का आह्वान करता हूं कि भाजपा को नकार दें। इस पार्टी को पता नहीं कि शासन कैसे करते हैं। इसके बजाय उसने देशभर में नफरत का माहौल बना दिया और और अर्थव्यवस्था को बुरी तरह नुकसान पहुंचा रही है।”
मोदी सरकार को हटाने के लिए 2 तरह के गठजोड़, ‘संपूर्ण और संभव एकता’ : शरद यादव
शरद यादव ने कहा कि भाजपा ने काला धन वापस लाने का और प्रत्येक नागरिक को 15 लाख रुपये देने का वादा किया था। दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने तथा गंगा नदी की सफाई का वादा किया था लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि 2019 के घोषणा पत्र में भाजपा ने इन वादों को पूरा नहीं करने का कोई उल्लेख नहीं किया है और अब 75 और वादे कर दिये।


Download Android App
Download iOS App




