भारत-चीन विवाद : मनमोहन के बयान पर राहुल गांधी के ट्वीट का BJP ने दिया तीखा जवाब

Summary :

अमित मालवीय ने लिखा, मनमोहन सिंह की सलाह लें, जिनका अध्यादेश राहुल गांधी ने सार्वजनिक रूप से फाड़ दिया था, जबकि वो उस वक्त देश के प्रधानमंत्री थे।

लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के बीच विवाद जारी है। इस विवाद को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमला कर रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को इस मुद्दे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसपर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया। जिसके बाद बीजेपी की ओर से तीखा जवाब दिया गया।
राहुल गांधी के ट्वीट के जवाब में बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोमवार को ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, मनमोहन सिंह की सलाह लें, जिनका अध्यादेश राहुल गांधी ने सार्वजनिक रूप से फाड़ दिया था, जबकि वो उस वक्त देश के प्रधानमंत्री थे। उन्होंने आगे लिखा, मनमोहन सिंह और राहुल गांधी जानते हैं कि कांग्रेस के शासनकाल में ही चीन ने भारत का अधिकतर हिस्सा अपने कब्जे में लिया था।


दरअसल, मनमोहन सिंह ने लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान को लेकर उनकी आलोचना करते हुए कहा कि मोदी को अपने बयान से चीन के षड्यंत्रकारी रुख को ताकत नहीं देनी चाहिए तथा सरकार के सभी अंगों को मिलकर मौजूदा चुनौती का सामना करना चाहिए। 

उनके इस बयां को ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की महत्वपूर्ण सलाह। भारत की भलाई के लिए, मैं आशा करता हूँ कि प्रधानमंत्री मोदी उनकी बात को विनम्रता से मानेंगे। उसके इस बयान को बीजेपी में लपकते हुए पलटवार किया।

Desk Team