Biju Babu की जयंती पर भाजपा सरकार की उदासीनता, BJD ने उठाए सवाल

Summary :

BJD ने भाजपा सरकार पर लगाया आरोप, Biju Babu की जयंती की तैयारी नहीं

बीजू जनता दल (बीजद) के उपाध्यक्ष देबी मिश्र ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि बीजू बाबू की जयंती की कोई तैयारी नहीं की जा रही है। बीजद नेता ने कहा कि बीजू पटनायक को पंचायती राज व्यवस्था का जनक माना जाता है, जिन्होंने इस व्यवस्था को सशक्त बनाया और इसका विकेंद्रीकरण किया। उन्होंने कहा कि 90 के दशक से सत्ता में रही सभी पिछली सरकारों ने इसे मनाया है, लेकिन आयोजन से दो दिन पहले तक वर्तमान मोहन माझी सरकार द्वारा कोई तैयारी नहीं की गई है, यह बहुत दुख की बात है।

बीजद नेता ने कहा कि यहां तक कि कोई आधिकारिक संचार भी नहीं किया गया है। पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक बीजद के लाखों जनप्रतिनिधि सरकार के इस तरह के व्यवहार से बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि सरकार बीजू बाबू के प्रति सम्मान के प्रतीक के रूप में इस पर तत्काल कार्रवाई करे, सभी व्यवस्थाएं प्रदान करे।

ओडिशा सरकार पर पटनायक के आरोप BJD में दरार का नतीजा: भाजपा

उन्होंने कहा कि पांच मार्च को उनकी 109वीं जयंती आ रही है। जैसे बलवंत राय मेहता को पंचायती राज व्यवस्था का जनक बोला जाता है, ठीक उसी तरह बीजू बाबू को भी जनक के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने कहा कि पंचायत के जितने भी जनप्रतिनिधि हैं, सभी उनकी जयंती मनाते रहे हैं। सरकार को इस पर कदम उठाना चाहिए और गांव के लोकतंत्र को सम्मान देना चाहिए।

देबी मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार ने जिलाधिकारियों से बात नहीं की है। इससे पहले तक बीजू बाबू की जयंती मनाई जाती रही है। पिछली सभी सरकारों ने उन्हें सम्मान दिया है, लेकिन भाजपा सरकार ने अब तक किसी प्रकार का कदम नहीं उठाया है। हम सरकार से मांग करते हैं कि उनकी जयंती पर कार्यक्रम को लेकर तुरंत आदेश जारी करें।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.