भाजपा की साजिशों को बेनकाब करने के लिए कांग्रेस निकालेगी मार्च : जीतू पटवारी

Summary :

ग्वालियर, 15 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने दो दिवसीय क्षेत्रीय दौरे के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आदिवासियों के मुद्दे से लेकर कर्ज, भ्रष्टाचार और 26 नवंबर को भोपाल में होने वाले कांग्रेस के मार्च पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया भाजपा सरकार के सत्ता में कुछ ही दिन बचे हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए जीतू पटवारी ने कहा, “26 नवंबर को हम भोपाल में एक मार्च निकालने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की उन खतरनाक साजिशों को बेनकाब किया जा सके, जिनमें…

ग्वालियर, 15 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने दो दिवसीय क्षेत्रीय दौरे के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आदिवासियों के मुद्दे से लेकर कर्ज, भ्रष्टाचार और 26 नवंबर को भोपाल में होने वाले कांग्रेस के मार्च पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया भाजपा सरकार के सत्ता में कुछ ही दिन बचे हैं।

मीडिया से बातचीत करते हुए जीतू पटवारी ने कहा, “26 नवंबर को हम भोपाल में एक मार्च निकालने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की उन खतरनाक साजिशों को बेनकाब किया जा सके, जिनमें वोटों की चोरी, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की बदहाली शामिल हैं। हम 26 नवंबर को 1 लाख से ज्यादा लोगों को इकट्ठा करने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि आम जनता के सामने भाजपा के बुरे एजेंडे को उजागर किया जा सके।”

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मध्य प्रदेश की जड़ों में चला गया है। परिवहन और आबकारी मंत्री के ओएसडी करोड़ों की रिश्वत लेते पकड़े गए। ग्वालियर के एसपी-कलेक्टर 500 प्रतिशत लेनदेन करके आए हैं, अगर ऐसा नहीं तो मुझे चुनौती दें। मध्य प्रदेश के सरकारी तंत्र की जड़ों में जमे भ्रष्टाचार से यदि मुक्ति पाना है, तो पंचायत से संसद तक भाजपा को हक से हराना होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार कह रही है कि कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया। 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस की छुट्टी कांग्रेस सरकार ने दी थी। भाजपा ने आदिवासियों के साथ छल किया है। आदिवासियों पर अत्याचार की तमाम पराकाष्ठा पार करने वाली भाजपा को अब सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। ये सरकार कर्ज, कमीशन और करप्शन का सबसे बड़ा चेहरा बन गई है। आज भी 3000 करोड़ का कर्ज ले रहे हैं और 3 दिन पहले 4600 करोड़ लिया था। हर हफ्ते कर्ज नहीं लिया जाए तो मुख्यमंत्री मोहन यादव को नींद ही नहीं आती।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा किसानों को गालियां दे रहे थे, ऐसे में भाजपा को उसका उत्तर देना चाहिए। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने में अब सिर्फ 812 दिन बचे हैं।

–आईएएनएस

ओपी/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.