जहां देशभर के सांसद और विधायक राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाल रहे हैं, वही इस बीच गुजरात के एक भाजपा विधायक ने अपने बयान में कहा है कि वह एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के खिलाफ वोट करेंगे। एक विधायक की ओर से ऐसा कहना बड़ी बात है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दोनों ही गुजरात से आते हैं।
भाजपा विधायक नलिन कोटडिया ने कहा है, “मैं भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं दूंगा क्योंकि बीजेपी की गुजरात सरकार ने हमारे पाटीदार समाज के 14 लोगों की हत्या की है और हमारी जो मांग है उसे पूरा नहीं किया है। इसलिए मैं बीजेपी के खिलाफ वोटिंग करूंगा।” पार्टी की तरफ से कार्रवाई किए जाने के सवाल पर कोटडिया ने कहा, “पार्टी को अगर मेरी खिलाफ कार्रवाई करनी थी तो दो साल पहले कर सकती थी। अगर पार्टी अब भी मुझे बर्खास्त कर देगी तो मुझे कोई परवाह नहीं है।’’
कोटडिया से जब पूछा गया कि वह रामनाथ कोविंद के खिलाफ हैं या बीजेपी के? तो उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी के खिलाफ हूं। आपको बता दें कि गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी विधायक की तरफ से इस तरह का बयान देना पार्टी के लिए राज्य में मुसीबत खड़ी कर सकता है।


Download Android App
Download iOS App





