लोकसभा चुनाव से पहले देश में ऐसा 4 राज्य हैं जहां विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं जिसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश , छत्तीसगढ़ से लेकर तेलंगाना का भी नाम धामिल है। इन सभी राज्यों में विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए बीजेपी अपनी हर कोशिशों में जुटी हुई है, सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि कांग्रेस से लेकर अन्य राजनीतिक दल भी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं और जगह-जगह रैलियां निकाल रहे हैं। इस बीच मध्यप्रदेश में कांग्रेस की रैली थी जिसमें प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का खूब प्रचार किया लेकिन इस बीच बीजेपी ने कांग्रेस के कदमों को झूठा बताते हुए बड़ा बयान जारी किया है जिसे सुनकर आप काफी हैरान हो जाएंगे। आइये जानते हैं की बीजेपी ने आखिरकार ऐसा कहा क्या है?
क्या कहा है बीजेपी ने ?
दरअसल बीजेपी मध्यप्रदेश के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया गया है जिसमें बीजेपी कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए नज़र आ रही है। जी हाँ बीजेपी मध्यप्रदेश ने लिखा है की “झूठ और लूट से कांग्रेसियों का पुराना नाता है” प्रियंका वाड्रा ने लगाई थी झूठ की दुकान, कांग्रेसी लूट ले गए गरीब की दुकान। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें एक व्यक्ति ये कहता हुआ नज़र आ रहा है की “कांग्रेस के नेता हमेशा चोरी ही करवाते रहेंगे।
‘झूठ और लूट से कांग्रेसियों का पुराना नाता है’
प्रियंका वाड्रा ने लगाई थी झूठ की दुकान,
कांग्रेसी लूट ले गए गरीब की दुकान।#धोखेबाज_प्रियंका pic.twitter.com/d8EvTtOaNk— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) October 12, 2023


Download Android App
Download iOS App



