भाजपा में शामिल हुए देबाशीष सामंतराय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात

Summary :

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। बीजू जनता दल के नेता रहे, देबाशीष सामंतराय मंगलवार को अनिल बलूनी और अरुण सिंह की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की। भाजपा में शामिल होने के बाद देबाशीष सामंतराय ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दूंगा। उन्होंने आशीर्वाद देकर भाजपा में शामिल किया है। मैं पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ हूं। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में मुझे ओडिशा में भाजपा के लिए बहुत काम करना है, भाजपा को…

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। बीजू जनता दल के नेता रहे, देबाशीष सामंतराय मंगलवार को अनिल बलूनी और अरुण सिंह की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की।

भाजपा में शामिल होने के बाद देबाशीष सामंतराय ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दूंगा। उन्होंने आशीर्वाद देकर भाजपा में शामिल किया है। मैं पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ हूं। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में मुझे ओडिशा में भाजपा के लिए बहुत काम करना है, भाजपा को मजबूत करने की पूरी कोशिश करूंगा।

इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल बलूनी ने कहा कि देबाशीष सामंतराय का भाजपा परिवार में स्वागत है। देबाशीष सामंतराय जमीन से जुड़े नेता हैं। वह काफी महत्वपूर्ण स्तर पर काम भी करते रहे हैं और ओडिशा पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन भी रहे हैं।

भाजपा नेता अरुण सिंह ने कहा कि देबाशीष सामंतराय ने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा परिवार में स्वागत है। हम सबको मालूम है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार भाजपा की सरकार बन रही है और लगातार पार्टी का विस्तार भी हुआ है।

अरुण सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने देश का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है। देबाशीष सामंतराय ओडिशा के बहुत बड़े नेता हैं। इनके पार्टी में शामिल होने से ओडिशा भाजपा में मजबूती आएगी। अरुण सिंह ने आगे कहा कि देशभर में सकारात्मकता का माहौल है।

ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि देबाशीष सामंतराय भाजपा में शामिल हुए हैं। मैं इनका स्वागत करता हूं।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद देबाशीष सामंतराय ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की।

–आईएएनएस

एसडी/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.