भाजपा की महिला विधायक ने मायावती पर की आपत्तिजनक टिप्पणी , किन्नर से तुलना पर BSP भड़की

Summary :

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पर बीजेपी की महिला विधायक साधना सिंह ने विवादित बयान दिया है। आपको बता दे कि विधायक साधना सिंह

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पर बीजेपी की महिला विधायक साधना सिंह ने विवादित बयान दिया है। आपको बता दे कि विधायक साधना सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है।

उन्होंने एक जनसभा के दौरान कहा कि मायावती न तो पुरुष हैं और न ही महिला लगती हैं। इनको अपना अपमान भी समझ में नहीं आता है। जिस महिला का सरेआम चीरहरण करने का प्रयास किया गया उसने उन्हीं लोगों से हाथ मिला लिया।

दिल्ली की मतदाता सूची को लेकर भाजपा व आप के बीच जुबानी जंग शुरू

बता दे कि बीजेपी की महिला विधायक साधना सिंह पार्टी की तरफ से आयोजित किसान कुम्भ ग्राम महा अभियान कार्यक्रम में किसानों को संबोधित कर रही थी। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री और नोएडा के विधायक पंकज सिंह भी मंच पर मौजूद थे ।

इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए मुग़लसराय विधायक साधना सिंह ने विरोधियों को घेरना शुरू किया। जब बात मायावती की आई तो साधना सिंह ने कहा मयावती ना तो नर है न नारी है।

विधायक इतने पर भी नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा कि एक महिला सबकुछ भूल सकती है लेकिन अपमान नहीं भूल सकती है। ये महिला सत्ता के लिए गेस्ट हाउस कांड भुला दिया। मैं उनके इस कदम की निंदा करती हूं।

Desk Team